रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अगले सप्ताह से कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू करने के दिए आदेश

मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अगले सप्ताह से देश में 'बड़े स्तर पर' कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि अगस्त महीने में रूस ने दुनिया में सबसे पहले कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी तैयार करने का ऐलान कर दिया था। राष्ट्रपति पुतिन का आदेश ऐसे समय आया है जब देश में कोरोना से रोजाना रिकॉर्ड 589 मौतें हो रही है। इसलिए रूस जल्द से जल्द देश में कोरोना का टीकाकरण शुरू कर रहा है।

Russian President Putin orders authorities to begin mass COVID19 vaccinations from next week

Recommended Video

    Corona Vaccine Pfizer-BioNTech ने सुनाई अच्छी खबर, अगले हफ्ते से मिलनी शुरू होगी | वनइंडिया हिंदी

    पुतिन ने कहा कि रूस ने अगले कुछ दिनों के भीतर 2 मिलियन वैक्सीन खुराक का उत्पादन किया है। रूस ने पिछले महीने कहा था कि अंतरिम परिणामों के अनुसार उसकी स्पुतनिक वी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ 92% तक प्रभावी है। पुतिन ने उप प्रधान मंत्री तातियाना गोलिकोवा से कहा कि, चलो इस पर सहमत हैं...आप अगले सप्ताह मुझे रिपोर्ट नहीं करेंगे, लेकिन आप सामूहिक टीकाकरण शुरू कर देंगे ... चलो पहले की तरह काम करना है।

    पुतिन ने अधिकारियों से कहा, 'मैं आपसे काम को इस ढंग से ऑर्गनाइज करने का आग्रह करता हूं कि अगले सप्ताह के अंत तक हम बड़े पैमाने पर टीकाकरण शुरू कर सकें। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि देश में शिक्षकों और मेडिकल स्टाफ को सबसे पहले वैक्सीन दी जाएगी। गोलिकोवा ने कहा कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण दिसंबर में स्वैच्छिक आधार पर शुरू हो सकता है।

    रूस ने शुरुआती दौर में क्लीनिकल ट्रायल का दूसरा चरण पूरे किए बिना भी टीके के आपात इस्तेमाल को हरी झंडी दे दी थी। इसको लेकर उसे विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसियों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। भारत में भी रूसी टीके स्पूतनिक वी के परीक्षण हुए हैं। रूस के कोरोना वायरस वैक्सीन का भारत में तीसरे चरण का ट्रायल रेड्डी लैबोरेटरी कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+