राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आ रहे हैं, करेंगे संसद को संबोधित

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)।रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन आगामी 10 से 11 दिसंबर तक की अपनी भारत यात्रा के दौरान संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर सकते हैं। इस तरह से भारत रूस को संदेश देना चाहता है कि उसके लिए रूस के राष्ट्रपति का क्या महत्व है। पुतिन ने अक्तूबर 2002 में भी संसद को संबोधित किया था। तब केन्द्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी।

Russian president Putin to address parliament. He is visiting India early next month.

पुतिन के प्रवक्ता दमित्रि पेसकोव ने कुछ समय पहले ही कह दिया है कि रूसी राष्ट्रपति की इस वर्ष के अंत से पहले भारत की यात्रा करने की योजना है। जानकारों का कहना है कि इस यात्रा से रूस और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को नए स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी।

भारत आते रहे हैं पुतिन

पुतिन ने अपनी पहली भारत यात्रा दिसम्बर 2002 में राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान की थी। उन्होंने जनवरी 2007 में राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान भी भारत यात्रा की थी। पुतिन की पिछली भारत यात्रा दिसम्बर 2012 में हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन से पहली बार मुलाकात गत जुलाई में ब्राजील के फोर्टलेजा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर की थी। दोनों नेताओं ने कहा था कि उन्हें दिसम्बर 2014 में राजधानी दिल्ली में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन का इंतजार है जिसे वे आने वाले वर्षों में अपने संबंधों के लिए एक साहसिक दृष्टि और रूपरेखा का खाका बनाने के मौके के रूप में देखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+