रूसी अखबार का दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तक 10,000 रूसी सैनिकों की मौत, 16000 घायल

रूस के एक अखबार ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस के अब तक लगभग 10,000 सैनिक मारे गए हैं।

मास्को, 22 मार्च। रूस के एक अखबार ने अपनी वेबसाइट पर दावा किया कि रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस के अब तक लगभग 10,000 सैनिक मारे गए हैं। हालांकि वेबसाइट ने कुछ ही समय बाद अपनी वेबसाइट से इस आंकड़े को हटा लिया। बता दें कि 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था। इस युद्ध को शुरू हुए पूरा एक महीना होने जा रहा है। यह युद्ध आगे कितना लंबा चलेगा यह भी कोई नहीं जानता।

russian troops

रूस में सातवें आसमान पर पहुंची महंगाई

इस युद्ध की सबसे खास बात यह रही कि पुतिन को अपनी सेना से जिस तेजी से यूक्रेन पर जीत दर्ज करने की उम्मीद थी, पुतिन की उस उम्मीद पर पानी फिर गया। यूक्रेन की आर्मी पुतिन की सेना का माकूल जवाब दे रही है। अब तक कोई भी बड़ा शहर रूसी सेना के कब्जे में नहीं आया है। युद्ध की वजह से यूक्रेन के लाखों लोग अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं, लेकिन रूस को भी इस युद्ध की वजह से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ-साथ रूस पर कई पश्चिमी देशों ने कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं जिसकी वजह से रूस में महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

अब तक 10 हजार रूसी सैनिकों की मौत

बता दें कि आधिकारिक तौर पर क्रेमलिन ने 2 मार्च को 498 रूसी सैनिकों की मौत का दावा किया था, जिसकी संख्या अब बढ़कर 9,861 हो गई है। इसके अलावा उसके 16,153 सैनिक घायल भी हुए हैं। पिछले रविवार को रूसी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का हवाला देते हुए पुतिन समर्थक एक अखबार कोम्सोमोल्स्काया प्रावदा (Komsomolskaya Pravda) ने यह आंकड़ा अपनी वेबसाइट पर जारी किया था, लेकिन जल्द ही इस आंकड़े को वेबसाइट से हटा लिया गया।

नाटो का सदस्य नहीं बनेगा यूक्रेन

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि पुतिन से मिले बिना बगैर इस युद्ध को रोकना संभव नहीं है। ज़ेलेंस्की ने यूरोपीय सार्वजनिक टेलीविजन नेटवर्क को बताया कि इस तरह की बैठक में कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्र के भविष्य पर चर्चा हो सकती है, लेकिन इस मुद्दे को हल करने के लिए और समय की आवश्यकता होगी। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में की गई नाटो में न जाने की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। उन्होंने कहा की यूक्रेन अब नाटो की सदस्यता ग्रहण नहीं करेगा। बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद लाखों यूक्रेनी नागरिकों ने पड़ोसी मुल्कों में शरण ली है और यह संख्या दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+