रूसी सेना का लापता विमान क्रैश, मलबा मिला
सीरिया जा रहा रूसी सेना का विमान क्रैश, खबरों के अनुसार विमान में 92 लोग सवार।
मास्को। रूसी सेना का विमान जोकि सीरिया जा रहा था वह राडार से लापता हो गया, जोकि काला सागर के पास क्रैश हो गया है। विमान का कुछ हिस्सा यहां पाया गया है। रूस के रक्षा मंत्री के अनुसार इस विमान में 91 लोग सवार थे, जोकि राडार से गायब हो गया था। रक्षा मंत्रालय के अनुसार TU-154 विमान जिसने सोची से उड़ान भरी थी वह काला सागर के पास से गायब हो गया था।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार विमान रूसी समय के अनुसार सुबह 5.40 बजे राडार से गायब हो गया और इससे कोई संपर्क नहीं हो सका है। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह मास्को के करीब सोची से चोकोवैस्की पहुंचा, यहां इसने ईधन लिया। जिसके बाद यह करास्नोडर के करीब पहाड़ी इलाके में कैश हो गया है।
बीबीसी के अनुसार इस विमान में तीन इंजन हैं, इसका निर्माण रूसी एरोस्पेस व रक्षा मंत्रालय की कंपनी टुपोलेव ने किया है। यह सबसे तेज विमान में से एक है जोकि पहाड़ी इलाकों के लिए मुख्यता से इस्तेमाल किया जाता है। विमान टेक ऑफ करने के महज बीस मिनट के भीतर राडार से गायब हो गया। इस विमान में पत्रकार, सेना के जवान, संगीतकार सहित 8 क्रू सदस्य सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications