साइबेरिया में क्रैश हुआ रूस का आईएल-18, 16 लोग घायल
रूस के रक्षा मंत्रालय का आईएल-18 प्लेन साइबेरिया में हुआ क्रैश। 16 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें। प्लेन में 39 लोग सवार।
मॉस्को। रूस के रक्षा मंत्रालय का प्लेन आईएल-18 के साइबेरिया में क्रैश होने की खबरें हैं। यह प्लेन साइबेरिया के याकुतिया में क्रैश हुआ है और इसमें 39 लोग सवार हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक 16 लोगों के इस हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया गया है जिनमें 27 लोगों के मारे जाने की बातें कही गई थी।
मंत्रालय ने कहा है कि 16 लोग फिलहाल घायल हैं। यह प्लेन 32 यात्रियों और सात क्रू मेंबर्स को लेकर रवाना हुआ था।
रूस के बुलुन जिले के पास आने पर यह दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ है।
प्लेन ने कानस्क के लिए उड़ान भरी थी और जब यह तिक्सी से थोड़ी दूर था तभी क्रैश हो गया। प्लेन तीन टुकड़ों में बंद गया है और बताया जा रहा है कि ऐसा इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से हुआ है।
तीन एमआई-8 हेलीकॉप्टर्स को रूस की इमरजेंसी मिनिस्ट्री की ओर से राहत और बचाव कार्य के लिए रवाना किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications