मॉस्‍को में हुई एक शादी जिसका खर्च था एक बिलियन डॉलर

मॉस्‍को। अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ भारत में ही शादियों पर करोड़ों अरबों डॉलर खर्च किए जाते हैं तो फिर अब आप अपने इस ख्‍याल को बदल लिजिए।

रूस की राजधानी मॉस्‍को में पिछले दिनों एक ऐसी शादी हुई है जिसका खर्च सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस शादी का खर्च करीक एक बिलियन डॉलर या फिर 700 मिलियन पौंड आया है।

इस शादी को दुनिया की पहली बिलियन डॉलर वेडिंग बताया जा रहा है। शादी थी रूस के तेल के व्‍यापारी मिखाइल गुस्‍तेरीव के बेटे सईद गुस्‍तेरीव की जो 26 मार्च को हुई थी।

मिखाइल गुस्तेरीव रूस की निजी क्षेत्र की ऑयल कंपनी रुसनेफ्ट और नेफ्टिसा के मालिक हैं। फोर्ब्स की मानें तो उनकी संपत्ति 6.2 बिलियन डॉलर है। आप भी देखिए इस शादी की कुछ खास फोटोग्राफ्स।

28 वर्ष के सईद और 20 वर्ष की खादिजा

28 वर्ष के सईद और 20 वर्ष की खादिजा

मिखाइल के 28 वर्ष के बेटे सईद ने ब्रिटेन के हैरो और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वहीं उनकी शादी 20 वर्ष की खादिजा उजहाखोवा से हुई है जो कि एक मेडिकल स्‍टूडेंट हैं।

मॉस्‍को का मशहूर रेस्‍टोरेंट वेन्‍यू

मॉस्‍को का मशहूर रेस्‍टोरेंट वेन्‍यू

26 मार्च को यह शादी मॉस्‍को के मशहूर रेस्‍टोरेंट साफिसा में हुई थी और इस शादी में जेनिफर लोपेज, सर एल्‍टन जॉन और एनरिके इग्‍लेशियस जैसे कलाकारों ने परफॉर्म किया था।

शादी में कितने मेहमान

शादी में कितने मेहमान

इस शादी में करीब 600 गेस्‍ट्स आए थे और यह गेस्‍ट्स पूरी दुनिया से मॉस्‍को पहुंचे थे। बताते हैं कि शादी का जो केक था वह आठ स्‍टोरी केक था और जिसकी सजावट पर भी लाखों रुपए खर्च हुए थे।

 दुल्‍हन की भारी भरकम ड्रेस

दुल्‍हन की भारी भरकम ड्रेस

सईद की दुल्हन खादिजा ने 16 लाख रुपए का जो वेडिंग गाउन पहला था उसमें हीरे लगे थे और इसे एली साब ने डिजाइन किया था। इस गाउन को खास तौर पर पेरिस से ऑर्डर किया गया था।

12 किलो का वेडिंग गाउन

12 किलो का वेडिंग गाउन

खादिजा के गाउन का वजन करीब 12 किलोग्राम था और खादिजा के साथ कई लोग साथ चल रहे थे। गाउन के अलावा उन्‍होंने हीरे का क्राउन भी पहना था।

शादी में रोल्‍स रॉयस कारों का मेला

शादी में रोल्‍स रॉयस कारों का मेला

शादी में वेन्‍यू के बाहर लग्‍जरी और महंगी कारों का मेला लगा हुआ था और ज्‍यादातर मेहमान रोल्‍स रॉयस से शादी में पहुंचे थे।

 कजाखिस्‍तान के मिखाइल

कजाखिस्‍तान के मिखाइल

कजाखिस्‍तान के रहने वाले मिखाइल ने वर्ष 2015 में बैंक, पेंशन फंड, ऑयल फील्ड, कुछ फैक्ट्रियां, रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनियां, वेयरहाउसेस और मशहूर रेडियो स्टेशन रेडिया शानसोन को करीब 1.5 बिलियन डॉलर में खरीदा है। उन्‍होंने रूस का मशहूर नेशनल होटल भी खरीद लिया है।

लगा है मनी लॉड्रिंग का आरोप

लगा है मनी लॉड्रिंग का आरोप

वर्ष 2008 में उनके एक बेटे की फरारी हादसे में मौत हो गई थी। उन पर रूस में मनी लॉड्रिंग और धोखाधड़ी का आरोप लगा था लेकिन मिखाइल ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+