इस राष्‍ट्रपति के देश में उसके नाम पर है वोदका और कॉमिक्‍स के ब्रांड

मॉस्‍को। रूस के राष्‍ट्रपति ब्‍लादीमिर पुतिन न सिर्फ दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स हैं बल्कि अपने देश में भी काफी शक्तिशाली हैं। लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता सीरिया में शुरू हुए हवाई हमलों के बाद से और बढ़ गई है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि अपने देश में रूस में राष्‍ट्रपति पुतिन एक मशहूर ब्रांड भी हैं।

जी हां, रूस शायद दुनिया का पहला ऐसा देश होगा जहां वर्तमान राष्‍ट्रपति के नाम पर वोदका का एक ब्रांड सुपरहिट है। लोग उस ब्रांड को अपने राष्‍ट्रपति के लिए खरीदते हैं। न सिर्फ वोदका बल्कि राष्‍ट्रपति के नाम पर टी-शर्ट से लेकर कैन फूड प्रोडक्‍ट्स तक रूस में बिकते हैं।

आइए आज हम आपको राष्‍ट्रपति पुतिन की उस पब्लिक इमेज के बारे में बाते हैं जिसके बारे में शायद आप कम जानते हैं या फिर उससे अनजान होंगे। राष्‍ट्रपति पुतिन न सिर्फ दुनिया के सबसे ताकतवर शख्‍स हैं बल्कि वह अपने देश की जनता और बाजार पर भी राज करते हैं।

आगे की स्‍लाइड्स पर क्लिक करिए और जानिए राष्‍ट्रपति पुतिन की इसी पब्लिक इमेज के बारे में।

बन गई 2004 का सुपरब्रांड

बन गई 2004 का सुपरब्रांड

वर्ष 2003 में मॉस्‍को डिस्‍टलरी क्रिस्‍टल कंपनी ने राष्‍ट्रपति पुतिन के नाम और उनकी लोकप्रियता को भुनाने के लिए उनके नाम पर वोदका लांच की। देखते-ही देखते इस वोदका की लोकप्रियता भी बढ़ने लगी और वर्ष 2004 में यह ब्रांड उस वर्ष का सुपरब्रांड बन गया। वर्ष 2006 में साथ ही वोदका कैटेगरी में इसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

राष्‍ट्रपति के नाम पर लांच

राष्‍ट्रपति के नाम पर लांच

वोदका के लांच होने के बाद रूस में राष्‍ट्रपति के नाम पर कैन्‍ड फूड गोरबुशा पुतिना कैवियर ब्रांड लांच किया गया। वोदका की ही तरह आज यह भी रूस का एक सुपरहिट कैन्‍ड फूड ब्रांड बन गया है।

राष्‍ट्रपति के नाम पर टी-शर्ट भी

राष्‍ट्रपति के नाम पर टी-शर्ट भी

ब्रांड पुतिन का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि रूस में कोई भी यंगस्‍टर ऐसा नहीं है जिसके पास पुतिन के फोटो और उनके नाम वाली टीशर्ट न हो। करीब सात वर्ष पहले जब यह टी-शर्ट लांच हुई थी तो कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की थी लेकिन फिर राष्‍ट्रपति पुतिन ने ही इसकी मंजूरी दे दी।

राष्‍ट्रपति के नाम पर हैं कई जोक्‍स

राष्‍ट्रपति के नाम पर हैं कई जोक्‍स

रूस में अक्‍सर लोग यह बात करते हैं कि अगर राष्‍ट्रपति पुतिन न होते तो रूस में कोई भी चुटकुला बनता ही नहीं। आज राष्‍ट्रपति के नाम पर कई जोक्‍स तो हैं ही साथ ही साथ उनके नाम पर कॉमिक्‍स का एक ब्रांड भी बच्‍चों में काफी हिट है।

बाइकर्स फेस्टिवल का बने हिस्‍सा

बाइकर्स फेस्टिवल का बने हिस्‍सा

जुलाई 2010 में राष्‍ट्रपति पुतिन हार्ले-डेविडसन बाइकर्स फेस्टिवल में शामिल हुए थे। बाइक्‍स के लिए पुतिन का शौक इस कदर है कि फिनलैंड में प्रतिबंधित लोगों की लिस्‍ट में उनका नाम शामिल हो गया है। सिर्फ इतना ही नहीं राष्‍ट्रपति ने इसी वर्ष 240 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर एक फॉर्मूला वन कार को भी टेस्‍ट किया था।

पुतिन की लव स्‍टोरी

पुतिन की लव स्‍टोरी

राष्‍ट्रपति के नाम पर एक फिल्‍म 'ए किस नॉट फॉर प्रेस' वर्ष 2008 में डीवीडी पर रिलीज हुई थी। कहते हैं कि यह फिल्‍म राष्‍ट्रपति और उनकी पूर्व पत्‍नी ल्‍यूडमिला की जिंदगी पर आधारित थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+