Russia-Ukraine War: क्या थमेगा नहीं युद्ध? अमेरिका ने यूक्रेन के लिए फिर से दी सैन्य सहायता

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध का 500 दिन से अधिक हो गए लेकिन दोनों तरफ से कोई देश झुकने के लिए तैयार नहीं है। रूस अपनी ताकत के सामने यूक्रेन को पीछे धकेलना चाहता है लेकिन यूक्रेन अमेरिका की सहायता के दम पर पीछे नहीं हटना चाहता है। अमेरिका हर बार यूक्रेन को सैन्य सहायता देकर उकसाने की कोशिश में लगा है।

इसी क्रम में एक बार फिर से संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन के लिए एक बार फिर से 1.3 बिलियन डॉलर के नए सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की है। जिसमें वायु रक्षा प्रणाली, टैंक रोधी मिसाइलें, ड्रोन और अन्य उपकरण शामिल हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है।

Russia Ukraine War

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- एक दिन में खत्म करवा देंगे युद्ध
वहीं पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दावा करते हुए कहा है कि अगर वह सत्ता में चुने जाते हैं तो वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच एक समझौता करवाएंगे और चल रहे संघर्ष को एक दिन में समाप्त कर देंगे। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के संडे मॉर्निंग फ्यूचर्स पर मेजबान मारिया बार्टिरोमो के साथ एक साक्षात्कार के दौरान यह टिप्पणी की।

ट्रंप ने बताई युद्ध खत्म करने की रणनीति
यह पूछे जाने पर कि सत्ता में आने पर वह 24 घंटे के भीतर युद्ध कैसे समाप्त करेंगे। ट्रंप ने कहा कि मैं जेलेंस्की को काफी अच्छे से जानता हूं। मैं पुतिन को भी अच्छे तरीके से जानता हूं। दोनों के साथ मेरे संबंध काफी अच्छे और काफी गहरे हैं। मैं जेलेंस्की को बताऊंगा कि अब इसे बंद करो। तुम्हें एक सौदा करना होगा। मैं पुतिन से कहूंगा कि अगर आप समझौता नहीं करोगे तो मैं यूक्रेन को बहुत कुछ दे दूंगा। हम यूक्रेन को बहुत कुछ दे सकते हैं, जितना उसे कभी नहीं मिला। और इस तरह से दोनों के बीच मैं एक दिन में समझौता करा दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+