यूक्रेन युद्ध के 2 साल पूरे.. जानिए कितने लोग मरे, जंग में कितना खर्च हुआ.. रूस ने कितने क्षेत्र पर कब्जा किया

Russia Ukraine War Cost: व्लादिमीर पुतिन के आदेश के बाद रूस की सेना ने 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन में 'सैन्य अभियान' शुरू किया था और आज इस युद्ध का तीसरा साल शुरू हो गया है। पुतिन ने कहा था, कि उनके 'सैन्य अभियान' का मकसद यूक्रेन का विसैन्यीकरण, यानि यूक्रेन से हथियार और सेना का खात्मा करना है।

लेकिन, जिस युद्ध के बारे में कहा जा रहा था, कि तीन दिनों में इस युद्ध को रूस जीत लेगा, वो अब तीसरे साल में प्रवेश कर चुका है। दो साल बाद भी, शांति और संघर्ष खत्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लगातार बमबारी, नष्ट हुए घर, विस्थापित लोग और बढ़ती युद्ध की थकान यूक्रेन में एक वास्तविकता बन गई है।

Russia Ukraine War Cost

युद्ध खत्म करने के मूड में नहीं हैं पुतिन?

दो साल बाद भी शांति और संघर्ष ख़त्म होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लगातार बमबारी, नष्ट हुए घर, विस्थापित लोग और बढ़ती युद्ध की थकान यूक्रेन में एक वास्तविकता बन गई है।

ऐसा लगता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी शर्तें पूरी होने तक युद्ध खत्म करने के मूड में नहीं हैं। लोयोला यूनिवर्सिटी मैरीलैंड में वैश्विक अध्ययन की डायरेक्टर मैरी केट श्नाइडर ने यूएसए टुडे की एक रिपोर्ट में कहा है, कि "रूस लंबी लड़ाई के मूड में है और यूक्रेन लगातार अपने अस्तत्व को बचाने के लिए लड़ रहा है, इसलिए ये संघर्ष का युद्ध है, जो जल्द खत्म नहीं होगा।"

यूक्रेन युद्ध में मरने वालों की संख्या?

रॉयटर्स ने पिछले दिसंबर में संयुक्त राज्य अमेरिका की एक गुप्त खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया था, कि संघर्ष शुरू होने के बाद से करीब 3 लाख 15000 रूसी सैनिक मारे गए हैं या घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी 2022 में रूस 360,000 कर्मियों के साथ युद्ध में उतरा था, जिनमें से 87 फीसदी की मौत हो गई या वे घायल हो गए हैं। हालांकि, रूस ने इन आंकड़ों की कभी पुष्ट नहीं की।

जबकि, यूक्रेन का दावा है, कि रूस ने दो सालों की जंग में 4 लाख 5 हजार सैनिकों को खो दिया है। पिछले हफ्ते मास्को ने यूक्रेन के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पूर्वी शहर अवदिवका पर कब्जा कर लिया, लेकिन यूक्रेन ने एक ही दिन में 1200 रूसी सैनिकों को मारने का दावा किया।

जनवरी में, ब्रिटेन के आर्म्ड फोर्स मिनिस्टर जेम्स हेप्पी ने ब्रिटेन के सांसदों को बताया था, कि यूक्रेन में कार्रवाई में लगभग 350,000 रूसी सैनिक मारे गए या घायल हुए हैं।

रूसी अधिकारियों ने हताहतों की संख्या के पश्चिमी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। जबकि, द न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने अगस्त 2023 में अनुमान लगाया था, कि यूक्रेन की सैन्य हताहतों की संख्या 70,000 थी और 100,000 से 120,000 के बीच सैनिक घायल हुए थे।

कितने लोग विस्थापित हुए?

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, 14 मिलियन (1.4 करोड़) से ज्यादा लोग, जो यूक्रेन की कुल आबादी की एक तिहाई है, वो पिछले दो सालों की लड़ाई में विस्थापित हो चुके हैं। इनमें से 45 लाख से ज्यादा लोग देश में ही अलग अलग जगहों पर शरण लेने के लिए मजबूर हुए हैं, जबकि करीब 65 लाख लोगों को देश छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण लेना पड़ा है।

Russia Ukraine War Cost

देश का कितना हिस्सा खो चुका है यूक्रेन?

यूएसए टुडे के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से, रूस ने यूक्रेन के लगभग 20 प्रतिशत क्षेत्र पर कब्ज़ा कर लिया है।

चार महीने के लगातार हमलों के बाद, रूस ने आखिरकार इस महीने अवदीवका पर कब्ज़ा कर लिया, जो पिछले साल यूक्रेन के असफल जवाबी हमले के बाद से उसकी सबसे बड़ी जीत है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कसम खाई है, कि जितना क्षेत्र रूस ने कब्जा किया है, वो उसे फिर से हासिल करके रहेंगे।

अमेरिकी थिंक टैंक द क्विंसी इंस्टीट्यूट फॉर रिस्पॉन्सिबल स्टेटक्राफ्ट के विशेषज्ञ अनातोल लिवेन और जॉर्ज बीबे के मुताबिक, "अब युद्ध के मैदान में यूक्रेन के लिए लड़कर अपने क्षेत्रों को फिर से हासिल करना अत्यंत जोखिम भरा है और अगर यूक्रेन ऐसा करने की कोशिश करता है, तो वो अपने हथियारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अपने सैनिकों का नुकसान करेगा, क्योंकि रूस ऐसी ही किसी कोशिश का इंतजार कर रहा है, ताकि वो एक विनाशकारी पलटवार कर सके।"

उन्होंने कहा, कि सबसे अच्छा तरीका अब युद्ध रोकने का यही है, कि सभी पक्ष मिलकर बात करे, अब एकमात्र यही उपाय बचा है।

यूक्रेन युद्ध की कीमत

अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने हाल ही में कहा था, कि यूक्रेन युद्ध में संभवतः रूस को 211 अरब डॉलर तक का नुकसान हुआ है। रॉयटर्स ने अधिकारी के हवाले से बताया, कि हथियारों के ऑर्डर कैंसिल होने या डिलीवरी में देरी की वजह से रूस को अतिरिक्त 10 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है।

रिस्पॉन्सिबल स्टेटक्राफ्ट के लेख में बताया गया है, कि अमेरिकी कांग्रेस ने फरवरी 2022 से अलग अलग राहत पैकेजों के माध्यम से यूक्रेन को 113 अरब डॉलर की फंडिंग की है। इसमें से 45.2 अरब डॉलर सैन्य सहायता के लिए और 46 अरब डॉलर कीव को आर्थिक और मानवीय सहायता के लिए दिए गए हैं।

अमेरिका ने सहयोगियों को फिर से संगठित करने पर 4.7 अरब डॉलर और यूरोप में अपने सैन्य अभियानों के विस्तार पर 15.2 अरब डॉलर खर्च किए हैं। दो वर्षों के बाद, वाशिंगटन यूक्रेन के लिए और ज्यादा फंड जारी करने के लिए संघर्ष कर रहा है, क्योंकि अमेरिकी संसद से इसकी इजाजत नहीं मिल रही है। लिहाजा, कीव के लिए 60 अरब डॉलर का एक फंड अभी पेंडिंग है।

अब तक, ब्रिटेन ने यूक्रेन को कुल 12 अरब पाउंड का समर्थन देने का वादा किया है, जिसमें से 7.1 अरब पाउंड की सैन्य सहायता है। जनवरी में, यूके ने वर्ष 2024-25 के लिए अतिरिक्त 2.5 अरब पाउंड की फंडिंग की घोषणा की है।

Russia Ukraine War Cost

यूक्रेन को कितने हथियार दिए गये?

रिस्पॉन्सिबल स्टेटक्राफ्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हथियारों के मामले में अमेरिका ने अब तक यूक्रेन को 3,097,000 राउंड तोप के गोले मुहैया कराए हैं। इनमें से अधिकांश - 2,000,000 - 155 मिमी के गोले थे। इसने यूक्रेन को 400,000,000 ग्रेनेड और गोलियां भी भेजीं।

पेंटागन ने यूक्रेन को 76 टैंक दिए हैं, जिनमें 31 अब्राम और 45 सोवियत काल के टी-72बी टैंक शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, कि यूक्रेन को 3,631 अमेरिकी बख्तरबंद वाहन भी मिले हैं, जिनमें मेडिकल ट्रक से लेकर पैदल सेना से लड़ने वाले वाहन और 39 अमेरिका निर्मित मोबाइल रॉकेट लॉन्चर HIMARS शामिल हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस हफ्ते कहा था, कि यूक्रेनी सेना को युद्ध के दो सालों में 15,100 से ज्यादा टैंक और बख्तरबंद वाहनों का नुकसान हुआ है। अमेरिका स्थित थिंक टैंक इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर की रिपोर्ट में कहा गया है, कि फरवरी 2022 से मॉस्को ने 3,000 से ज्यादा टैंक खो दिए हैं।

अल जज़ीरा की रिपोर्ट में कहा गया है, कि पिछले साल विश्व बैंक की एक रिपोर्ट में पाया गया था, कि यूक्रेन को संघर्ष से उबरने और पुनर्निर्माण के लिए अगले दशक में 411 अरब डॉलर की जरूरत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+