Russia Ukraine War: क्या खत्म होगा युद्ध? यूक्रेन ने भेजा शांति प्रतिनिधिमंडल! रूस पर जताया संदेश
Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की रूस के साथ युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं। ज़ेलेंस्की ने गुरुवार (15 मई) को घोषणा करते हुए कहा कि, एक यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल इस्तांबुल में रूस के साथ वार्ता में भाग लेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य युद्धविराम हासिल करना है। यह प्रतिनिधिमंडल रक्षा मंत्री रुस्तेम उमेरोव के नेतृत्व में होगा और इसमें सैन्य व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी शामिल रहेंगे।
जर्मन समाचार एजेंसी DPA द्वारा तुर्की के विदेश मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यूक्रेनी और रूसी राजनयिकों के बीच वार्ता शुक्रवार(16 मई) इस्तांबुल में होनी है। DW न्यूज की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

तुर्की की जनता का दिल से आभार- ज़ेलेंस्की
ज़ेलेंस्की ने X (पूर्व में ट्विटर)पर एक पोस्ट में लिखा कि, 'मैं राष्ट्रपति एर्दोगन उनकी टीम और तुर्की की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का समर्थन किया। आज हमारी मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति एर्दोगन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि वह यूक्रेन का समर्थन करते हैं और क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा मानते हैं।'
यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन?
ज़ेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन ने एक शक्तिशाली और गंभीर प्रतिनिधिमंडल भेजा है, जिसमें विदेश मंत्री, राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख, रक्षा मंत्री, जनरल स्टाफ के प्रमुख, यूक्रेनी सुरक्षा सेवा के प्रमुख, और सभी खुफिया एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें India-Pak War: 'आप मुझे हजार बार गद्दार कहें, पर हमारे बहुत लोग मारे गए'- पाकिस्तानी पत्रकार नूरानी
रूस पर लगाया गंभीर आरोप
उन्होंने यह भी लिखा, 'मैं यह ज़ोर देना चाहता हूं कि तुर्की ने भी हमें उच्च स्तर के प्रतिनिधिमंडल के साथ स्वागत किया है। लेकिन, दुर्भाग्यवश, जब हमें रूसी प्रतिनिधिमंडल की संरचना की जानकारी मिली, तो यह स्पष्ट हो गया कि वे वार्ता को गंभीरता से नहीं ले रहे।'
इस वजह से सीजफायर पर सहमत हुआ यूक्रेन
हालांकि रूस की प्रतिबद्धता पर संदेह जताते हुए भी ज़ेलेंस्की ने यह स्पष्ट किया कि, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में यूक्रेन इन वार्ताओं को आगे बढ़ा रहा है।
ज़ेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तेम उमेरोव करेंगे। हालांकि, सुरक्षा सेवा के प्रमुख और जनरल स्टाफ के प्रमुख इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। उनके साथ सैन्य विशेषज्ञ और खुफिया अधिकारी रहेंगे।
ये भी पढ़ें India-Pakistan War: पाक के एटम प्लान पर लगेगा फुल स्टॉप! भारत की तैयारी से कांपा पाकिस्तान, क्या है मामला?












Click it and Unblock the Notifications