Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्रंप की पुतिन व जेलेंस्की से फोन पर बातचीत, अब रूस-यूक्रेन के बीच किस शर्त पर होगा सीजफायर?

Trump-Putin Call on Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बड़ी खबर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार रात पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और फिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की। बातचीत का केंद्र बिंदु यूक्रेन में संभावित युद्धविराम और शांति समझौता रहा।

ट्रंप ने बातचीत के बाद सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा, "रूस और यूक्रेन तुरंत युद्धविराम और युद्ध समाप्ति के लिए बातचीत शुरू करेंगे। इसकी शर्तें दोनों देशों के बीच तय होंगी, क्योंकि वही इसकी बारीकियों को जानते हैं। बातचीत की भावना बेहद सकारात्मक रही। अगर ऐसा नहीं होता, तो मैं अभी कह देता।"

Trump-Putin Call on Ukraine War

पुतिन ने बातचीत को "स्पष्ट, उपयोगी और जानकारीपूर्ण" बताया और कहा कि रूस शांति समझौते को लेकर गंभीर है, लेकिन युद्धविराम तभी संभव है जब "संकट के मूल कारणों को हल किया जाए।" उन्होंने कहा कि रूस एक संभावित शांति समझौते पर काम करने के लिए यूक्रेन के साथ एक संयुक्त ज्ञापन तैयार करने को तैयार है, जिसमें संघर्ष समाधान के सिद्धांत, शर्तें और अस्थायी युद्धविराम शामिल हो सकते हैं - बशर्ते सभी पक्षों में सहमति बने।


रूसी राष्ट्रपति ने यह भी बताया कि उन्होंने ट्रंप को धन्यवाद दिया कि अमेरिका ने 2022 में यूक्रेन द्वारा रोकी गई शांति वार्ता को फिर से शुरू करने में रुचि दिखाई है। बातचीत से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जानकारी दी थी कि ट्रंप सीधे पुतिन से पूछेंगे कि क्या वे शांति प्रक्रिया को लेकर सच में गंभीर हैं। उन्होंने कहा था, "संवाद अब तक ठहराव में हैं। निर्दोष लोगों की मौतें जारी हैं और जब तक ऐसा होता रहेगा, तब तक रूस और बाकी दुनिया के रिश्तों में सुधार नहीं हो सकता।"


ट्रंप ने यह भी कहा कि युद्ध के बाद अमेरिका-रूस व्यापारिक संबंधों में संभावनाएं "असीमित" हैं और इससे दोनों देशों को आर्थिक रूप से भारी लाभ हो सकता है। उन्होंने यूक्रेन के पुनर्निर्माण में भी व्यापारिक अवसर देखने की बात कही। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह वार्ता किसी ठोस समाधान की ओर बढ़ती है या नहीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+