Russia- Ukraine Conflict: पूर्वी यूक्रेन में Volunteer Fighter भेजेगा रूस, अलगाववादियों की करेंगे सहायता
रूस यूक्रेन के अलगाववादियों को सहारा देने की बात कह रहा है। रूस के व्लादिमीर राष्ट्रपति पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थकों की सहायता के लिए स्वयंसेवी सेनानी (Russia Volunteer Fighter) भेजने का निर्णय लिया है।
नई दिल्ली, 11 मार्च। यूक्रेन में रूस के हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं। गुरुवार देर रात युद्ध के 16वें दिन रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर मारियूपोल (Mariupol) में जमकर तबाही मचाई। वहीं अब रूस यूक्रेन के अलगाववादियों को सहारा देने की बात कह रहा है। रूस के व्लादिमीर राष्ट्रपति पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थकों की सहायता के लिए स्वयंसेवी सेनानी (Russia Volunteer Fighter) भेजने का निर्णय लिया है।

रूस और यूक्रेन के बीच गुरुवार को 16वें दिन भी युद्ध जारी है. गुरुवार देर रात को रूस की सेना ने मारियूपोल (Mariupol) शहर में एक और हवाई हमला किया. उधर, खारकीव के मेयर ने दावा किया कि रूस ने शहर में 400 से अधिक घरों को तहस नहस कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि मारियूपोल शहर रूसी सेना ने ह्यूमन कॉरिडोर पर हमला किया है।
यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र का पावर ग्रिड से संपर्क खत्म हो चुका है। जिसके कारण यहां बिजली आपूर्ति की समस्या हो गई है। अब आपात स्थिति में जनरेटर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। यहां परमाणु सामग्री को ठंडा करने की प्रणाली पर संकट की स्थिति बन सकती है। चेर्नोबिल परमाणु केंद्र पर अगर बंद हुआ तो यूक्रेन में हालात और अधिक खराब हो सकते हैं। वहीं गुरुवार रात को मारियूपोल में रूस के हमले से दहशत है। यहां लोग मूलभूत आवश्यकताओं के लिए संघर्ष कर रह रहे हैं। उन्हें पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा। वे नदियों और पिघलती बर्फ से पानी इकट्ठा कर रहे हैं।
वहीं अब पिछले 15 दिन से जारी यूक्रेन पर रूस का हमला 16वें दिन भी जारी है। अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन में अलगाववादियों को सहायता देने के लिए स्वयंसेवी सैनिक ( Volunteer fighters) भेजने की योजना को मंजूरी दे दी है। इसके लिए उन्होंने हजारों रूसी सैनिकों को भेजा है, जिसे उन्होंने विशेष सैन्य अभियान' ( Special Military Operation) नाम दिया है। पुतिन ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान इस अभियान को भेजने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस विशेष सैन्य अभियान में रूस के वे लोग शामिल होंगें जो यह चाहत हैं कि पूर्वी यूक्रेन के रूस समर्थकों (यूक्रेन के अलगाववादियों) की सहायता की जानी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications