Ukraine के ओडेसा में रूस का बड़ा हमला, ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में घुसी मिसाइल, आधी छत उड़ी

यूक्रेन पर रूस के हमले कम नहीं हो रहे हैं। रविवार एक बड़ा हमला हुआ। रूस के मिसाइल अटैक के चलते ऐतिहासिक ट्रांसफिगरेशन कैथेड्रल सहित शहर भर में 25 स्थल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Odessa Cathedral Church: रूस के हमले में यूक्रेन का ऐतिहासिक ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल चर्च रविवार (23 जुलाई) को तबाह हो गया। हमले में एक की मौत भी हुई है। मिसाइल अटैक से चर्च की छत का आधा हिस्सा ध्वस्त हो गया। रविवार को रूस ने यूक्रेन के काला सागर शहर के ओडेसा को अपने टारगेट पर रखा। हमले में कई स्मारक तबाह हुए।

यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि सुबह-सुबह हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हुए हैं।ओडेसा में रविवार को विस्फोट से घायल हुए लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं। रूस ने हमले ऐसे वक्त में तेज किए हैं, जब एक ऐतिहास अनाज सौदा रद्द हुआ है। जिसके बाद से रूस ने पिछले हफ्ते से हमले तेज किए हैं। रविवार को ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल में आग बुझने के बाद स्वयंसेवकों ने सुरक्षा उपकरण पहनकर मलबा हटाना शुरू किया।

Russia Missile in Odessa Cathedral Church

संतों की निगरनी में चर्च परिसर में लगी तस्वीरें और स्मृतियों को फिर से एकत्र किया जा रहा है। यूक्रेन सरकार के अधिकारियों के मुताबिक नुकसान बहुत भारी है। कैथेड्रल के आधे हिस्से के छत ध्वस्त हो चुकी है। घटना स्थल की हालात बताते हुए आर्कडेकन एंड्री पालचुक ने कहा कि यह क्षति रूसी मिसाइल के सीधे हमले के कारण हुई जो इमारत के नीचे बेसमेंट तक घुस गई। हमले के समय अंदर मौजूद दो लोग घायल हो गए।

चर्च के फादर ने हमले के बाद ईश्वर की मदद से हम बच गए। पालचुक ने लोगों से गिरजाघर के नष्ट हुए हिस्से को सही कराने के लिए फंड देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की मदद से हम बच गए हैं। जल्द ही चर्च बहाल कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+