ट्रंप की धमकी के बाद पाकिस्तान बोला- हमारे साथ खड़े हैं दो सुपर पावर
इस्लामाबाद। अमेरिका से पड़ी लताड़ के बाद पाकिस्तान को रूस और चीन का साथ मिल रहा है। पाकिस्तानी अखबार 'द नेशन' के मुताबिक, अमेरिका की भड़काऊ टिप्पणी के बाद रूस ने इस्लामाबाद को फोन पर बात कर कहा कि वो 'अपने आप को अकेला ना समझे।' इससे पहले चीन ने भी कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ने के लिए अमेरिका का अभूतपूर्व योगदान रहा है और इनका शहादत को भूलाया नहीं जा सकता। इस बीच पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वॉशिंगटन भले ही उन पर दबाव बना ले, लेकिन दो रूस और चीन उनके साथ खड़े हैं।

पाकिस्तान ने कहा हमारे साथ दो सुपर पॉवर
द नेशन के अनुसार, अमेरिकी टिप्पणी के बाद मॉस्को ने विदेश मंत्रालय (पाकिस्तान) को फोन पर बात कर कहा कि वे आपके स्टैंड का समर्थन करते हैं और आपके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से वॉशिंगटन हमारे ऊपर दबाव डाल रहा है, लेकिन हमारे साथ दो सुपर पावर खड़े हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बातचीत के दौरान रूस ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंध और डिफेंस को बढ़ावा देने के लिए भी जोर दिया है।

चीन ने पाकिस्तान का किया था समर्थन
इससे पहले चीन ने भी पाकिस्तान का समर्थन करते हुए कहा था कि इस्लामाबाद ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए अभूतपूर्व कोशिश की है। चीन ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय समुदाय को पता होना चाहिए कि दुनिया में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए पाकिस्तान की अथाह कोशिश और बलिदान है।' चीन के विदेशी मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा दोनों देशों आपसी सहयोग से एक मजबूत रिश्तों की ओर बढ़ रहे हैं।

पाक ने कहा यूएस को ऑडिट कर बताएंगे कितना मिला पैसा
चीन और रूस का समर्थन मिलने के बाद पाकिस्तान लगातार अमेरिका की धमकी को जवाब दे रहा है। ट्रंप की टिप्पणी के बाद पाकिस्तान ने उसी रात अमेरिकी राजदूत को तलब कर उनसे सफाई मांगी थी। वहीं, पाकिस्तान ने साथ में यह भी कहा है कि अमेरिका ने उन्हें कितना पैसा दिया है, वो उसका ऑडिट करके भी बताएगा।












Click it and Unblock the Notifications