यूक्रेन युद्ध के बीच फ्रांस को मिली 'साफ' कर देने की धमकी, रूस ने इमैनुएल मैक्रों को बताया दोमुंहा

फ्रांस और रूस के संबंध अच्छे रहे हैं, लेकिन यूक्रेन युद्ध के बीच पूरी दुनिया की जियो-पॉलिटिक्स गड्डमड्ड हो गई है और अब फ्रांस ने यूक्रेन को टैंक की सप्लाई करने की घोषणा की है।

russia says Macrons doublespeak

Russia hits out at France: यूक्रेन युद्ध के बीच अब रूस और फ्रांस के बीच भी कड़वाहट बढ़ने लगी है और रूस ने अब फ्रांस के खिलाफ खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। वहीं, रूस नेशनिस्ट की तरफ से फ्रांस को 'साफ' कर देने की धमकी भी दी जाने लगी है, जबकि यूक्रेन की मदद करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने सीधे तौर पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों पर निशाना साधा है और उन्हें दोमुंहा कहा है।

फ्रांस पर भड़का रूस

फ्रांस पर भड़का रूस

यूक्रेन को यूरोपीय देशों और अमेरिका से लगातार मिल रही मदद को लेकर रूस बौखलाया हुआ है और रूस ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दोमुंहा कहा है। रूस ने कहा है, कि फ्रांस के राष्ट्रपति यूक्रेन के मुद्दे पर दो तरफा बातें करते हैं। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस को धमकी देते हुए कहा है, कि वो यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई करना फौरन बंद कर दे। क्रेमलिन ने रूस को धमकी देते हुए कहा है, कि वो एक तरफ डॉयलॉग की बात कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ फ्रांस यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई भी कर रहा है। फ्रांस को लेकर ये कड़वी बातें रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखोरवा ने की है। रूस की फ्रांस के खिलाफ ये टिप्पणी उस वक्त आई है, जब फ्रांस ने यूक्रेन को कम वजन वाले टैंकों को भेजेने का फैसला किया है।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: Zelenskyy ने PM मोदी को किया फोन, क्या हुई बात ? | Putin | वनइंडिया हिंदी |*News
    फ्रांस का कदम गैर-जिम्मेदार

    फ्रांस का कदम गैर-जिम्मेदार

    फ्रांस के खिलाफ तिलमिलाए रूस ने एक के बाद एक हमला बोला है और कहा है, कि यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने का फ्रांस का फैसला काफी आश्चर्यजनक है, लेकिन इसके साथ साथ ही ये फैसला गैर-जिम्मेदार भी है। वहीं, रूस ने कहा है, कि फ्रांस का यूक्रेन को हथियार सप्लाई करने का फैसला इस संकट को और बढ़ा सकता है। रूस ने कहा है, कि क्रेमलिन ने फ्रांस को इस बात के सबूत सौंपे हैं, कि फ्रांस के सौंपे गये हथियारों के जरिए यूक्रेन ने आम नागरिकों को निशाना बनाया है। रूस ने फ्रांस पर निशाना साधते हुए कहा है, कि मैंक्रों को ज्यादा शर्मीला नहीं बनना चाहिए, क्योंकि वो यूक्रेन युद्ध में एक पार्टी बन चुका है। रूस ने फ्रांस पर भड़कते हुए कहा है, कि वो अपने ही देश के नागरिकों को गलत जानकारी देकर उन्हें अंधेरे में ना रखे।

    फ्रांस को 'साफ' कर देने की धमकी

    वहीं, रूसी राष्ट्रवादियों में भी फ्रांस को लेकर भारी गुस्सा है और यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री के सलाहकार एंटोन गेराशचेंको ने सोमवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा है, कि यूक्रेन की मदद करने की वजह से रूसी राष्ट्रवादी लगातार फ्रांस पर हमला करने की बात कर रहे हैं। ये वीडियो रूसी सरकारी टीवी चैनसल की है, जिसमें रूस के जाने माने प्रचारक और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर सोलोविओव फ्रांस पर हमला करने की बात कह रहे हैं। वीडियो में व्लादिमीर सोलोविओव को यह कहते हुए सुना जा रहा है, कि रूस को काउंटरस्ट्राइक करने के बजाए फ्रांस पर पूर्ण स्ट्राइक कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, "मैंक्रों यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई कर रहे हैं, लिहाजा, हमें फ्रांस को एक पार्टी मानकर स्ट्राइक कर देनी चाहिए।" वहीं, रूस के रिटायर्ड कमांडरक एंड्री गुरुलेव ने कहा, कि अगर फ्रांस बगैर किसी डर के खुले तौर पर हमें नुकसान पहुंचाना शुरू करता है, तो फिर वो इस युद्ध में एक पार्टी की तरह है।

    मैक्रों ने पुतिन पर क्या कहा?

    मैक्रों ने पुतिन पर क्या कहा?

    वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने एक इंटरव्यू में कहा, कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक 'अप्रिय व्यक्ति' नहीं हैं। मैक्रों ऑटिस्टिक स्पेक्ट्रम पर 'असामान्य पत्रकारों' के एक ग्रुप से बात कर रहे थे, जिन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति की रूसी नेता के साथ बैठकों के लिए उनका मज़ाक उड़ाया। मैक्रों से जब रूसी राष्ट्रपति के साथ उनकी बैठकों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि, "जब आप उनसे इस तरह मिलते हैं, तो वह अप्रिय नहीं होता और यह एक विरोधाभास है।" उन्होंने कहा कि, "मुझे लगता है, कि युद्ध शुरू करने का कोई औचित्य नहीं था।" आपको बता दें कि, फ्रांसीसी राष्ट्रपति यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही कई ऐसे बयान दे चुके हैं, जिनमें विरोधाभास झलका है। उन्होंने युद्ध शुरू होने के बाद कहा था, कि पश्चिमी देशों को रूसी राष्ट्रपति को 'अपमानित' नहीं करना चाहिए। वहीं, उन्होंने अपने एक और बयान में कहा था, कि उस पुल को जलाया नहीं जाना चाहिए, ताकि जब युद्ध खत्म हो जाए, तो फिर कूटनीति के लिए कोई रास्ता नहीं बचे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+