Nord Stream Pipelines ‘कई देशों ने मिलकर कराया था नॉर्ड स्ट्रीम गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट’, रूस ने जताया संदेह

वाशिंगटन पोस्ट ने लीक हुए दस्तावेजों के आधार पर बीते सप्ताह ये दावा किया था कि अमेरिका को नॉर्ड स्ट्रीम प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों पर हमला करने की एक यूक्रेनी योजना के बारे में तीन महीने पहले ही पता चल गया

रूस ने सितंबर में नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइनों पर हुए हमले को कई देशों की साजिश बताया है। रूस ने बुधवार को कहा कि वह लंबे समये से इस हमले की जांच कर रहा है।

रूस ने कहा कि उनकी जांच के आधार पर कहा जा सकता है कि शायद कई देशों के मिलकर नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइनों को उड़ा दिया।

Nord Stream pipelines

आपको बता दें कि वाशिंगटन पोस्ट ने लीक हुए दस्तावेजों के आधार पर बीते सप्ताह ये दावा किया था कि अमेरिका को नॉर्ड स्ट्रीम प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों पर हमला करने की एक यूक्रेनी योजना के बारे में तीन महीने पहले ही पता चल गया था।

इस बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा कि विस्फोटों के बारे में मीडिया की ये रिर्पोट उन लोगों से ध्यान हटाने के लिए डिजाइन की गई थी जो वास्तव में जिम्मेदार थे।

दरअसल लीक हुए दस्तावेजों से पता चलता है कि एक अज्ञात यूरोपीय खुफिया निकाय ने जून 2022 में, रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के चार महीने बाद, अमेरिकी जासूसी एजेंसी को बताया कि यूक्रेन के सैन्य गोताखोर नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन पर हमले की योजना बना रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वे सीधे देश के सैन्य कमांडर-इन-चीफ को रिपोर्ट कर रहे थे जो हमले की योजना बना रहे थे। रूस से बाल्टिक सागर होते हुए जर्मनी पहुंचने वाली प्राकृतिक गैस की नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन में बीते साल 26 सितंबर में धमाका हो गया था।

ये धमाका इतना शक्तिशाली था कि इससे पाइपलाइन बुरी तरह से प्रभावति हुईं। नॉर्ड स्ट्रीम एक जर्मनी के लिए एक वरदान की तरह थी। इस वजह से जर्मनी को रूस से सस्ती कीमतों पर गैस सप्लाई की जा रही थी।

हालांकि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद इस पाइपलाइन से काफी कम मात्रा में तेल की सप्लाई हो रही थी। लेकिन फिर भी इससे रूस की हर दिन अरबों डॉलर की कमाई हो रही थी।

इस हमले के बाद पश्चिमी देशों ने कहा कि ये धमाके जानबूझ कर किए गए। उन्होंने इस हमले का जिम्मेदार रूस को माना था। पश्चिमी देशों ने माना था कि ये हमले यूक्रेन को फंसाने के लिए किए गए थे। जबकि रूस ने इसका जिम्मेदार अमेरिका और यूक्रेन को माना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+