किम जोंग और व्लादिमीर पुतिन ने एक दूसरे को गिफ्ट में दिए राइफल, रूस से अमेरिका को संदेश?

Russia-North Korea: क्रेमलिन ने कहा है, कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने रूस के एक अंतरिक्ष केंद्र में मुलाकात के दौरान एक-दूसरे को राइफलें उपहार में दीं हैं, जबकि रूसी नेता ने उत्तर कोरियाई नेता को एक अंतरिक्ष यात्री के अंतरिक्ष सूट से एक दस्ताना भी भेंट किया है।

उत्तर कोरिया से अपनी बख्तरबंद ट्रेन में यात्रा करते हुए, किम जोंग उन बुधवार को रूस के सुदूर पूर्व के अमूर क्षेत्र में वोस्तोचन कोस्मोड्रोम में पुतिन से मुलाकात की है, जहां दोनों नेताओं ने 40 सेकंड तक हाथ मिलाकर एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया।

putin kim jong un meeting

पुतिन-किम ने क्या संदेश दिया?

यह पूछे जाने पर, कि क्या दोनों नेताओं ने उपहारों का आदान-प्रदान किया था, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने गुरुवार को कहा, कि पुतिन ने किम जोंग उन को एक उच्च गुणवत्ता वाली रूसी निर्मित राइफल और एक स्पेससूट से एक दस्ताना दिया "जो कई बार अंतरिक्ष में गया है।"

पेसकोव ने कहा कि बदले में, किम जोंग ने पुतिन को अन्य उपहारों के अलावा उत्तर कोरिया निर्मित बंदूक भी दी है।

पेस्कोव ने कहा, कि रूसी राष्ट्रपति ने "किम को हमारे उत्पादन की उच्चतम गुणवत्ता की एक राइफल दी।" बदले में, उन्हें उत्तर कोरिया निर्मित राइफल भी मिली।"

आपको बता दें, कि पुतिन को बाहरी जीवन और शिकार में गहरी रुचि है, उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रूसी ग्रामीण इलाकों में बाहरी गतिविधियों में लगे हुए अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

मॉस्को ने गुरुवार को यह भी पुष्टि की है, कि पुतिन ने उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग की यात्रा के लिए "किम के निमंत्रण को कृतज्ञतापूर्वक स्वीकार कर लिया है", जिसकी घोषणा उत्तर कोरिया के राज्य टेलीविजन ने पहले की थी।

पेस्कोव ने कहा, कि पुतिन की यात्रा की व्यवस्था करने से पहले, मास्को पहले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को प्योंगयांग भेजने के लिए "जल्दी तैयारी" करेगा, उनकी यात्रा अक्टूबर में होने की उम्मीद है।

अगर व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया जाते हैं, तो ये उत्तर कोरिया की उनकी दूसरी यात्रा होगी। राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने के कुछ ही महीनों बाद, वह आखिरी बार जुलाई 2000 में किम के दिवंगत पिता किम जोंग-इल से मिलने गए थे। किम ने आखिरी बार 2019 में रूस का दौरा किया था।

रूस में कुछ दिन और रहेंगें किम जोंग

क्रेमलिन ने कहा, कि पुतिन बुधवार को बैठक के बाद मॉस्को लौट आए, जबकि किम जोंग उन की रूस यात्रा कई दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी TASS ने बताया, कि किम जोंग उन शुक्रवार को रूस के सुदूर पूर्वी शहर कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर में उस सुविधा का दौरा करने पहुंचे थे, जहां रूसी लड़ाकू जेट बनाए जाते हैं।

TASS ने बताया, कि किम जोंग से क्षेत्रीय गवर्नर और अन्य अधिकारियों ने शहर के रेलवे स्टेशन पर रेड कार्पेट पर मुलाकात की। TASS ने कहा, कि उसके बाद उन्हें कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर विमान संयंत्र में ले जाया गया, जो एसयू-35 और एसयू-57 सहित रूस के सबसे आधुनिक युद्धक विमानों का उत्पादन करता है।

रूसी राज्य समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने एक वीडियो प्रकाशित किया है, जिसमें दिखाया गया है, कि किम जोंग की बख्तरबंद ट्रेन कोम्सोमोल्स्क-ऑन-अमूर स्टेशन पर आ रही है, जबकि उत्तर कोरियाई अधिकारी विशेष रूप से निर्मित रैंप और लाल कालीन पर इंतजार कर रहे हैं। कुछ ही देर बाद उनका काफिला विमान संयंत्र का दौरा करने के लिए स्टेशन से बाहर निकला।

माना जा रहा है, कि राइफल गिफ्ट कर उत्तर कोरिया और रूस ने अमेरिका को संदेश दे दिया है, कि या तो उनका हथियार सौदा फाइनल हो गया है, या फिर होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+