'रक्तपात के बिना रुक गया मार्च, लोगों को दिया धन्यवाद', रूस में विद्रोह के बाद पुतिन ने देश को किया संबोधित

Vladimir Putin Address Nation: वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन के विद्रोह के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को देश को संबोधित किया। उन्होंने देश की जनता को संबोधित करते हुए राष्ट्र की एकता बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि विद्रोह शुरू होने के 24 घंटे के अंदर समाप्त हो गया। लोगों के खून की नदियां बहने से बच गई। साथ ही उन्होंने भाड़े के सैनिकों को भी धन्यवाद दिया कि रक्तपात होने से पहले मार्च को रोक दिया गया।

रूस में विद्रोह के बाद पुतिन ने देश को किया संबोधित

अगर ऐसा नहीं होता तो स्थिति रक्तपात में बदल जाती। वैगनर और रूसी सैनिकों के बीच खून की नदियां बहने लग जाती। व्लादिमीर पुतिन ने संबोधन में कहा कि उन्होंने सशस्त्र विद्रोह के दौरान बड़े पैमाने पर रक्तपात से बचने का आदेश दिया था। जबकि पश्चिम और कीव चाहते थे कि रूसी 'एक दूसरे को मार डालें'।

पुतिन ने देशवासियों को राष्ट्रीय एकता बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया है। उहोंने कहा कि देश और लोगों को विद्रोह से बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

उधर दूसरी तरफ, वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा कि वह रूसी सरकार का तख्तापलट नहीं करना चाहते थे, बल्कि अपनी निजी सैन्य कंपनी वैगनर के विनाश को रोकने के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने 11 मिनट का ऑडियो जारी कर अपने बयान में कहा कि हमने अन्याय के कारण अपना मार्च शुरू किया था।

वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि विद्रोही वैगनर लड़ाके रूसी सेना में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा नहीं तो वह बेलारूस के लिए रवाना हो सकते हैं या अपने घर भी लौट सकते हैं। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस घोषणा के बाद टॉप सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में रक्षा मंत्री शोइगु भी शामिल हुए। वैगनर ग्रुप रक्षा मंत्री को ही मेन लक्ष्य बनाया था।

यह भी पढ़ें- Russia News: प्राइवेट आर्मी पर नकेल कसेगा रूस, संसदीय विधेयक पर काम शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+