Russia News: प्राइवेट आर्मी पर नकेल कसेगा रूस, संसदीय विधेयक पर काम शुरू
यूक्रेन से युद्ध के बीच हाल ही में रूस की प्राइवेट आर्मी वैगनर ग्रुप ने बगावत कर दी। किसी तरह रूसी राष्ट्रपति ने हालात कंट्रोल किया। साथ ही उन्होंने इस घटना से एक बड़ी सीख ली।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि रूसी सरकार प्राइवेट आर्मी पर नकेल कसना चाहती है। इसके लिए एक विधेयक पर काम किया जा रहा। अगर ये विधेयक वहां की संसद में पास हो गया, तो सभी तरह की प्राइवेट आर्मी का वर्चश्व खत्म हो जाएगा।

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी स्पुतनिक ने भी इस बात की पुष्टि की है। उसकी रिपोर्ट के मुताबिक संसद के निचले सदन ड्यूमा इस विधेयक पर काम कर रहा। जल्द ही इसको अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
रोस्तोव पर कर लिया था कब्जा
आपको बता दें कि वैगनर ग्रुप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन के नेतृत्व में प्राइवेट आर्मी के जवानों ने रोस्तोव शहर पर कब्जा कर लिया था। साथ ही उन्होंने मास्को कूच करने का ऐलान किया था। उन्हें रोकने के लिए रूसी सेना ने पुल तक तोड़ दिए, ताकि वो आगे ना बढ़ पाएं।
लौट गए थे पीछे
पुतिन ने भी विद्रोहियों को रोकने की तैयारी कर ली थी। जिस वजह से रूस की सड़कों पर टैंक की तैनाती की गई। हालांकि बाद में बेलारूस के राष्ट्रपति ने मध्यस्ता की और प्रिगोझिन को मना लिया। बाद में बयान जारी कर प्रिगोझिन ने कहा था कि खून बहने के खतरे के चलते वो पीछे लौट रहे।
नहीं नजर आ रहे पुतिन
वैगनर चीफ के विद्रोह को 'देशद्रोह' बताने और विद्रोहियों को कुचलने की धमकी देने के बाद से पुतिन अचानक परिदृश्य से गायब हो चुके हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और बगावती 'वैगनर' प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन बीते 24 घंटे से किसी को नजर नहीं आए हैं। प्रिगोझिन को भी किसी ने नहीं देखा। वैसे उनके बेलारूस जाने की खबरें आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications