VIDEO: 78 यात्रियों को ले जा रहे विमान में लगी आग, इमरजेंसी लैंडिग
मॉस्को। रूस के मॉस्को में रविवार को सुखोई सुपरजेट प्लेन में अचानक आग लग गई, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई। प्लेन को शेरेमेतियोवो एयरपोर्ट पर उतारा गया और यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया। रूसी मीडिया के मुताबिक, हादसे में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। विमान में 78 यात्री सवार थे।

सुखोई सुपरजेट- 100 विमान ने मुरमैन्स्क के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान भरने के बाद इसमें आग लग गई। इसके बाद रूसी एयरलाइन एयरोफ्लोट के इस विमान की मॉस्को के शेरेमेटयेवो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें विमान के पीछे के हिस्से में आग लगी दिख रही है और इसके इमरजेंसी गेट से यात्री बाहर निकल रहे हैं।
पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications