यूक्रेन पर रूस ने एक बार फिर से मिसाइल हमला तेज किया, राजधानी कीव में कई इमारतों को किया ध्वस्त
अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर बताया कि राजधानी कीव, दक्षिणी क्रीवीय रिह और उत्तर-पूर्वी खार्कीव शहर में धमाके की खबरें हैं। उन्होंने कहा कि देशभर में रूसी मिसाइल हमलों के प्रति आगाह करने वाले अलार्म बजाए गए हैं।

Image: PTI
रूस और यूक्रेन के बीच जंग एक बार फिर से तेज हो गई है। रूस ने यूक्रेन पर फिर से पूरी ताकत से हमला करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को यूक्रेन की राजधानी कीव के कई हिस्सों में रूसी सेना ने हवाई हमला किया है। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने कम से कम तीन शहरों से धमाकों की खबर सुनी है। उनके मुताबिक यह हमला कीव, दक्षिणी और उत्तर पूर्वी खार्किव में हुआ है। उन्होंने दावा किया कि रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों और बुनियादी ढांचों पर एक और बड़ा मिसाइल हमला किया है।
बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा रहा रूस
क्षेत्रीय अधिकारियों ने कहा कि पोल्टावा के मध्य शहर खार्किव और कीव के कुछ हिस्सों में बिजली नहीं थी और उत्तरी सुमी क्षेत्र को बिजली की कमी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि देशभर में रूसी मिसाइल हमलों के प्रति आगाह करने वाले अलार्म बजाए गए हैं। खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव ने टेलीग्राम पर कहा कि शहर में बिजली गुल हो चुकी है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि खार्किव के पूर्वी क्षेत्र, ओडेसा के काला सागर क्षेत्र और पश्चिम मध्य यूक्रेन के विनित्सिया में अक्टूबर के बाद से मिसाइल हमलों की में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा था। यूक्रेन के रेलवे ऑपरेटर ने कहा कि कई रेलवे लाइनों को बिना बिजली के छोड़ दिया गया है। कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने कहा, रूस, यूक्रेन के औद्योगिक ढांचों पर बड़े पैमाने पर हमला कर रहा है।
यूक्रेन ने भी किया जवाबी हमला
इससे पहले भी यूक्रेनी अधिकारियों ने देश भर में हवाई हमले की चेतावनी दी थी। कीव शहर के प्रशासन ने टेलीग्राम पर भेजे गए संदेश में कहा कि शेवचेन्स्की जिले में ड्रोन हमले में दो प्रशासनिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, इसके जवाब में यूक्रेनी बलों ने कई रूसी ड्रोनों को मार गिराया है। गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा ने दावा किया कि बुधवार को कीव और क्षेत्र में उड़ान भरने वाले 10 ड्रोनों को यूक्रेनी सेना ने मार गिराया।












Click it and Unblock the Notifications