अमेरिका का बड़ा बयान, किसी भी वक्त यूक्रेन पर हमला कर सकता है रूस

अमेरिका ने अपने नागरिकों से यूक्रेन छोड़ने को कहा, किसी भी वक्त हमला कर सकता है रूस

वाशिंगटन, 12 फरवरी: यूक्रेन और रूस में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों को चेताया है। अमेरिका ने कहा है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर आक्रमण कर सकता है, ऐसे में अमेरिकी नागरिकों को तुरंत वहां से निकलना चाहिए। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को ये बयान जारी किया है। बयान में कहा गया है कि रूस की ओर से हवाई बमबारी शुरू हो सकती है, जिसके बाद यूक्रेन से अमेरिकियों को निकलने में मुश्किल आएगी और उनको जान का खतरा भी होगा।

 अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन की सीमा पर रूस और ज्यादा सैनिकों को इकट्ठा कर रहा है। रूस का आक्रमण किसी भी समय हो सकता है, यहां तक कि 20 फरवरी को समाप्त हो रहे शीतकालीन ओलंपिक के दौरान भी हमला हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमने तनाव को कम करने के मद्देनजर बातचीत में रूस को शामिल करने के लिए हर संभव प्रयास किया है, साथ ही हम रूस को यह साफ संदेश दे रहे हैं कि वह आक्रमण करता है, तो उसे परिणाम भुगतने होंगे।

सीमा पर तैनात हैं लाखों सैनिक

रूस ने यूक्रेन से लगी अपनी सीमा पर एक लाख से अधिक सैनिक तैनात कर रखे हैं। जिसके बाद ये अंदेशा है कि रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला हो सकता है। हालांकि रूस लगातार इस बात से इनकार कर रहा है कि उसका यूक्रेन पर आक्रमण करने की कोई योजना है।

बता दें कि रूस की ओर से यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की बात पर नाराजगी जताई जा रही है। रूस की ओर से अमेरिका और दूसरे देशों पर यूक्रेन या किसी भी पूर्व-सोवियत देश को नाटो में शामिल ना किए जाने के लिए कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+