रूस ने एक ही दिन में 70 से यूक्रेन पर अधिक मिसाइलें दागी

इस वर्ष फरवरी माह में रूस और चीन के बीच शुरू हुआ युद्ध अभी तक खत्म नहीं हुआ है। दोनों देशों के बीच युद्ध लगातार जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर अपने हमले को तेज कर दिया है। शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन पर अबतक का सबसे बड़ा हमला करते हुए एक ही दिन में 70 मिसाइल दाग दी। यूक्रेन के अधिकारियों ने दावा किया है कि रूस ने शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 70 मिसाइल यूक्रेन पर दागी हैं, जोकि इस युद्ध के शुरू होने के बाद सबसे बड़ा हमला है। इस हमले के चलते कीव को आपातकाल ब्लैकआउट करना पड़ा।
रिपोर्ट के अनुसार इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है। रूसी मिसाइल ने एक अपार्टमेंट ब्लॉक को अपना निशाना बनाया था, जोकि सेंट्रल सेंट्रल कर्यवयी में स्थित था। बता दें कि रूस ने ईस्टर्न यूक्रेन के कब्जे वाले हिस्से में अपने अधिकारियों को तैनात किया है। इन अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन की गोलाबारी में 11 लोगों की मौत हुई है। वहीं कीव ने एक बार फिर से चेतावनी दी है कि मास्को अगले साल एक बार फिर से नए सिरे से युद्ध की तैयारी कर रहा है।
यूक्रेन ने आरोप लगाया है कि रूस बड़े स्तर पर युद्ध की तैयारी कर रहा है, वह अगले साल की शुरुआत में इसकी तैयारी कर रहा है। वहीं रूस ने यूक्रेन के कई ठिकानों पर जिस तरह से मिसाइलों की बारिश की उससे उसने साफ कर दिया है कि वह कतई समझौते के मूड में नहीं है। रूस ने अक्टूबर माह से लगातार एक के बाद एक कई अहम ठिकानों पर बमबारी की है और बड़े पैमाने पर यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाया है। यूएस मिलिट्री का कहना है कि वह जर्मनी में यूक्रेन के सैनिकों की ट्रेनिंग के कार्यक्रम को बढ़ाएगी। साथ ही यूएस सेनेट ने 800 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सहायता के लिए बिल को पास किया है जिसे अगले साल यूक्रेन को अतिरिक्त सुरक्षा के लिए मुहैया कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications