44000 किलो के बम से रूस ने किया आतंवादियों पर हमला तो हिल गई धरती
आतंकी संगठन आइएसआइएस पर कार्रवाई करते हुए रूस की सेना ने 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से हमला किया। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पुतिन की सेना द्वारा सीरिया के पूर्वी शहर में किया गया आतंक हमला अभी तक का सबसे बड़ा गैर-परमाणु हमला है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि उनकी सेना ने सीरिया के पूर्वी शहर देर अल-जोर के बाहर एक हवाई हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के चार नेताओं और कई आतंकवादियों को मार गिराया। जारी की गई रिपोर्ट्स के अनुसार मारे गए आंतकवादियों में अबू मुहम्मद अल-शिमाली और गुलमुरोद खलीमोव शामिल हैं।
रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव ने कहा कि सीरियाई की धरती से जो लोग आतंकवाद फैला रहे हैं, उनका खात्मा होना चाहिए। कई आतंकवादी बचकर दूसरे शहरों में भाग जाते थे, जो बाद में दूसरे लोगों के लिए खतरा बनते थे।
बता दें रुस का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' अमेरिका के 'मदर ऑफ ऑल बम' से चार गुणा शक्तिशाली है। अमेरिका के बम में 11 टन विस्फोटक था तो वहीं रूस के बम में 44 टन विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रूस ने साल 2007 में फादर ऑफ ऑल बॉम्ब को विकसित किया था। इससे परमाणु हमले के समान तबाही मचती है। इस हमले में परमाणु बम जितनी ताकत होती है। लेकिन इसमें रेडिएशन का खतरा नहीं होता। फिलहाल ये बम बम फिलहाल सिर्फ रूस के पास ही है।
इस बम का वजन 7 हजार किलोग्राम से भी ज्यादा है। कुछ साल पहले अमेरिका ने जब इस बम को अफगानिस्तान में गिराया था तो उसने जमीन में 1000 फीट नीचे तक छेद कर दिया था। आप इंदाजा लगा सकते हैं कि रूस का बम कितना ताकतवर होगा।












Click it and Unblock the Notifications