अब रूस ने साधा हमास से संपर्क, 200 से ज्यादा इजरायली बंधकों को छुड़ाने के लिए हुई बातचीत
इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन जंग अब तेज होती जा रही है, जिसमें बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। वहीं इस बीच अमेरिका खुलकर इजरायल के समर्थन में खड़ा हुआ है। यूएस ने हमास के विरुद्ध् संघर्ष में इजरायल को मदद देने की बात कही है। दूसरी ओर रूस ने हमास से बात की है, जिसमें 200 से ज्यादा इजरायली बंधकों को छुड़ाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।
गाजा और इजरायल के बीच युद्ध आक्रामक हो हो रहा है। ऐसे में दावा किया जा रहा है इससे दुनिया के कई देशों के बीच जंग भड़का सकते हैं। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्यों कि दुनिया की 2 महाशक्तियों की युद्ध में लगभग एंट्री हो चुकी है। इस युद्ध के बीच रूस और अमेरिका की एंट्री ने कोल्ड वॉर की यादें ताजा कर दी है।

गाजा में 4137 लोगों की मौत
दरअसल, हमास और इजरायल के बीच 7 अक्टूबर से जंग शुरू हुई थी। युद्ध का आज 14वां दिन हैं। अब तक गाजा में कुल 4137 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12,500 लोग घायल हुए। बीती रात इजराइल ने गाजा में 100 जगहों पर बमबारी की। जिसमें हमास के एक नेवी कमांडर की भी मौत हो गई।
घर बने खंडहर
गाजा पट्टी पर करीब 12,845 आवास खंडहर बन चुके हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर इजराइल की बमबारी में करीबी 307 फिलिस्तीनियों की जान गई।बताया जा रहा है कि ये नेवी कमांडर 7 अक्टूबर को इजराइल में हुए नरसंहार का दोषी था। इससे पहले गुरुवार को गाजा में अस्पताल हमले के बाद सेंट पोर्फिरियस चर्च पर हमला किया गया। इस हमले में आठ लोगों की जानें गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक गाजा में अब तक जो मौतें हुई हैं उनमें 1,524 बच्चे और 1444 महिलाएं शामिल हैं।
हमास ने सात अक्टूबर को जब इजरायल में हमले के दौरान करीब 200 नागरिकों को बंधक बना लिया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक बंधकों में 30 नाबालिग, 20 की उम्र वाले युवकों को अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति भी हैं। इन बंधकों लेकर हमास ने कहा कि 20 से अधिक बंधन इजरायल की ओरसे किए गए हवाई हमले में मारे गए हैं। ऐसे में मामले में हस्तक्षेप करते हुए रूस ने बंधकों की छुड़ाने पर बात की है।












Click it and Unblock the Notifications