रूस ने Facebook पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, मेटा ने कहा-हम सेवा बहाल करने के लिए सब कुछ करेंगे
मास्को, 05 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लेकर पुतिन की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। पुतिन के खिलाफ उनके देश में प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं रूस ने पश्चिमी देशों पर उनके खिलाफ प्रोपेगेंड चलाने का आऱोप लगाया है। इसी बीच शुक्रवार देर रात रूस ने फेसुबक को देश में पूरी तरह से बैन कर दिया। देश की मीडिया नियामक संस्था ने कहा कि, फेसबुक रूस के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है।
Recommended Video

रूस सरकार की सेंसरशिप एजेंसी रोसकोम्नाडजोर ने फेसबुक पर रूसी मीडिया के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। नियामक ने दावा किया कि फेसबुक ने कई राज्य-संबद्ध मीडिया आउटलेट्स के खातों तक पहुंच को प्रतिबंधित करके संघीय कानून का उल्लंघन किया है। यह कदम रूस द्वारा फेसबुक पर पहले की गई सीमाओं से आगे बढ़ने का प्रतीक है।
एएफपी की रिपोट्स् के मुताबिक, फेसबुक का कहना है कि रूस विश्वसनीय जानकारी से लाखों लोगों को वंचित कर रहा है। फेसबुक ने कहा कि वह रूस में सेवा बहाल करने के लिए वह सब कुछ करेगा जो वह कर सकता है। फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के ग्लोबल अफेयर्स के अध्यक्ष निक क्लेग ने कहा, "जल्द ही, लाखों लोग विश्वसनीय जानकारी से खुद को कटा हुआ पाएंगे, परिवार और दोस्तों से जुड़ने के अपने रोजमर्रा के तरीकों से वंचित कर दिए जाएंगे।
रूस की ओर से यह कदम उस प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है कि, जिसमें फेसबुक ने रूसी समाचार चैनल आरटी और स्पुतनिक पर बैन लगा दिया था। बता दें कि, शुक्रवार 4 मार्च को फेसबुक समेत कई मीडिया वेबसाइट्स डाउन हो गईं थी। यह कदम व्लादिमीर पुतिन की सरकार ने यूक्रेन पर क्रूर आक्रमण के बीच पनप रहे असंतोष पर नकेल कसने के लिए लगया है है। रूस ने पारंपरिक और सोशल मीडिया दोनों पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है क्योंकि यूक्रेन के साथ उसका युद्ध जारी है।












Click it and Unblock the Notifications