रूस ने दुनिया के 36 देशों के लिए बंद किया अपना एयर स्पेस, इन यूरोपीय देशों की फ्लाइट बैन

मॉस्को, फरवरी 28। यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से ही लगातार आर्थिक और कूटनीतिक प्रतिबंधों को सामना कर रहे रूस ने 36 देशों के लिए अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है। रूस ने जिन देशों पर यह प्रतिबंध लगाया है, उनमें अधिकतर यूरोपियन देश शामिल हैं। आपको बता दें कि इससे पहले यूरोपीय देशों ने रूस के लिए अपने-अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया था। बदले में रूस ने भी अब उन देशों के लिए अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है।

Russia ban Air space

इन देशों पर लगा प्रतिबंध

रूस ने जिन देशों के लिए यह प्रतिबंध लगाया है उनमें जर्मनी, फ्रांस, इटली, कनाडा, स्पेन, ऑस्ट्रेयिा, बेल्जियम, ब्रिटिश वर्जिन आईलेंड, बुल्गारिया, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, फिनलैंड, ग्रीस, हंगरी, जर्सी, लताविया, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, सोलोवाकिया, स्वीडन और ब्रिटेन का नाम प्रमुख है।

यूरोपीय संघ ने लगाए थे पहले प्रतिबंध

आपको बता दें कि रूस के इस फैसले से पहले यूरोपीय संघ ने रूस की एयरलाइन एयरोफ्लोट के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया था, जिसकी वजह से रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की अपनी यात्रा को रद्द कर दिया था। यूरोपीय संघ के अलावा ब्रिटेन ने भी रूस के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया था।

रूस कर सकता है परमाणु हमला?

आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन जंग का आज पांचवा दिन है और यूक्रेन पर रूस के हमले जारी है। ऐसे में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अपने न्यूक्लियर डिफेंस स्टाफ को अलर्ट पर रखा है, जिससे माना जा रहा है कि रूस किसी भी वक्त यूक्रेन पर परमाणु अटैक कर सकता है। वहीं अमेरिका ने बेलारूस में अपना दूतावास बंद कर दिया है। साथ ही मॉस्को से अपने नागरिकों को निकलने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+