कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामलों के बीच रूस ने दूसरी COVID-19 वैक्सीन को दी मंजूरी

नई दिल्ली। दुनिया में फैली कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ रूस से बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है। रूस ने दावा किया है कि उसने कोविड-19 के खिलाफ दूसरी कारगर वैक्सीन तैयार कर ली है। इस टीके का नाम EpiVacCorona बताया जा रहा है। विश्व में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया कि रूस ने अपनी दूसरी वैक्सीन EpiVacCorona को रजिस्टर करा लिया है। इसके साथ ही पुतिन सरकार ने रोगियों में वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर भी मंजूरी दे दी है। बता दें कि इससे पहले रूस की सरकार ने Sputnik- V वैक्सीन को मंजूरी दी थी।

Russia approves second COVID-19 vaccine EpiVacCorona amidst record cases of coronavirus

बता दें कि रूस ने शुरुआती ट्रायल के बाद कोरोना वैक्सीन EpiVacCorona को मंजूरी दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने भाषण में कहा कि अब पहली और दूसरी वैक्सीन के प्रोडक्शन को बढ़ाने की जरूरत है। कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है ऐसे में मरीजों को जल्द से जल्द वैक्सीन मिलना चाहिए। महामारी से बचाव के लिए इस वैक्सीन की दो खुराख देने की जरूरत है। बता दें कि दूसरी वैक्सीन EpiVacCorona को साइबेरिया स्थित वेक्टर इंस्टीट्यूट ने बनाया है जो पेप्टाइड पर बेस्ड है।

100 वालंटियर्स पर किया गया टेस्ट
गौरतलब है कि दुनिया में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 3.87 करोड़ पहुंच चुका है। गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 3.80 लाख कोरोना केस सामने आए हैं। कोरोना से निपटने में रूस की वैक्सीन एक आशा की किरण बनकर सामने आई है। हालांकि यह मरीजों के लिए कब से उपलब्ध होगी इसकी जानकारी नहीं है। रूस की दूसरी वैक्सीन को लगभर 100 वालंटियर्स पर भी टेस्ट किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक EpiVacCorona वैक्सीन का दो महीने तक ट्रायल चला है और 2 हफ्ते पहले इसकी शुरुआती स्टडी को पूरा होने के बाद मंजूरी दी गई है। हालांकि वैज्ञानिकों ने वैक्सीन की स्टडी के रिजल्ट को अभी प्रकाशित नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Good News: नवंबर के आखिर तक आ सकते हैं ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के फाइनल नतीजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+