Good News: नवंबर के आखिर तक आ सकते हैं ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन के फाइनल नतीजे
देश में कोरोना वायरस के खिलाफ फिलहाल तीन वैक्सीन रेस में सबसे आगे हैं...
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन देश के कई राज्यों में संक्रमण अभी भी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में एकमात्र उम्मीद की किरण वैक्सीन के रूप में ही नजर आ रही है। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ रेस में फिलहाल तीन वैक्सीन सबसे आगे हैं, जिनमें से ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को लेकर नीति आयोग ने एक अच्छी खबर दी है। नीति आयोग ने बताया है कि ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के तीसरे चरण के नतीजे नवंबर आखिर या दिसंबर की शुरुआत तक सामने आ सकते हैं।

वैक्सीन के अभी तक के नतीजे सकारात्मक
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल के तहत भारत का सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देश में इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल कर रहा है और अभी तक के नतीजे सकारात्मक हैं। इस ट्रायल के नतीजे नवंबर आखिर या दिसंबर के शुरू में उपलब्ध हो सकते हैं। इसके अलावा आईसीएमआर और भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड की वैक्सीन भी अपने दूसरे चरण के ट्रायल में है और इनके नतीजे भी नवंबर की शुरूआत तक मिल सकते हैं।'
Recommended Video

सरकार ने भी टीकाकरण की तैयारियां तेज कीं
आपको बता दें कि जैसे-जैसे देश में वैक्सीन के ट्रायल रफ्तार पकड़ रहे हैं, वैसे-वैसे सरकार ने भी वैक्सीन की खरीद, उनके रख-रखाव और वितरण को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। हाल ही में खबर भी आई थी कि कोरोना वायरस के खिलाफ वैक्सीन के संबंध में मिल रहे पॉजिटिव रिजल्ट को देखते हुए गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने 'कोल्ड चेन' को लेकर इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। किसी भी टीके को उसके उचित तापमान पर 'कोल्ड चेन' में ही रखा जाता है।

'कोल्ड चेन' में रखी जाएंगी वैक्सीन
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस बारे में बताया, 'कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर विशेषज्ञों की एक मुख्य समिति बनाई गई है, जिसके अंतर्गत अलग-अलग उपसमितियां भी बनी हैं। ये उपसमितियां वैक्सीन की खरीद, उनके रख-रखाव और वितरण के इंतजाम पुख्ता करने में जुटी हुई हैं। फिलहाल हमारी टीम सबसे पहले सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में कोल्ड चेन को लेकर रणनीति बना रही है।'
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications