रूस ने गैर दोस्ताना देशों की लिस्ट बनाई, अमेरिका, यूके सहित तमाम देश शामिल

मॉस्को, 08 मार्च। रूस की सरकार ने उन देशो की सूचि जारी की है जिसके उसके साथ दोस्ताना रिश्ते नहीं हैं। इस लिस्ट में उन सभी देशों के नाम हैं जिन्होंने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत के बाद से कई देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। रूस ने जो लिस्ट जारी की है उसमे अमेरिका,कनाडा, यूरोपियन स्टेट, यूके, यूक्रेन, मॉन्टिनेगरो,स्विट्जरलैंड, अल्बानिया,एंडोरा, आइसलैंड, लाइस्टेंस्टन, मोनाको, नॉर्वे, सैन मरिनो, नॉर्थ मकदूनिया, जापान, साउथ कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, माइक्रोनेशिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, ताइवान हैं।

Recommended Video

    Ukraine-Russia War: रूस ने जारी की अपने दुश्मनों की लिस्ट, जानें कौन हैं वो 31 देश | वनइंडिया हिंदी
    russia

    हालांकि रूस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि आखिर इस लिस्ट को क्यों तैयार किया गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि जिस तरह से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बाद तमाम देशों ने रूस को निशाना बनाते हुए उसपर कई प्रतिबंध लगाए हैं उसी की प्रतिक्रिया में रूस ने यह लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट के आधार पर रूस इन देशों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए उनपर प्रतिबंध लगा सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह प्रतिबंध किस तरह के होंगे।

    रूस ने 31 देशों की लिस्ट जारी की है, इसमे यूरोपियन यूनियन के 27 देश शामिल है। रूस ने इन तमाम देशों के नाम जारी किए हैं उसे रूसी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस लिस्ट से रूस ने साफ कर दिया है कि जिन देशों ने उसके खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं वह उनके दोस्त नहीं है। गौर करने वाली बात है कि अमेरिका समेत कई देशों ने यूक्रेन पर रूस के युद्ध के ऐलान के बाद तमाम आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, यही नहीं यूरोपियन यूनियन के देशों ने रूसी विमानों को नो फ्लाई जोन में डाल दिया है और अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+