russia ukraine news: क्रीमिया ब्रिज हमले से भड़के रूस ने यूक्रेन पर बरपाया कहर, ओडेसा बंदरगाह को किया तबाह

रूस ने यूक्रेन के 2 बंदरगाहों पर भारी बमबारी करते हुए वहां के औद्योगिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

हालांकि यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि उन्होंने ओडेसा के बंदरगाह पर हुए रूसी हमले में विस्फोट करने वाले कई ड्रोनों और छह क्रूज मिसाइलों को तबाह कर दिया है।

russia ukraine news

यूक्रेनी सेना की दक्षिणी कमान ने कहा कि रूसी सेना ने ड्रोन हमले से यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को कमजोर करने की कोशिश की और फिर छह क्रूज मिसाइलों से ओडेसा बंदरगाह पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में उनके बंदरगाह की कुछ सुविधाओं और आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा। इस घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया।

गौरतलब है कि रूस ने यूक्रेन पर युद्ध के दौरान काला सागर के जरिए अनाज की आपूर्ति करने के समझौते को तोड़ने के एक दिन बाद हमला किया है। सोमवार को रूस के साथ समझौता टूटने तक यूक्रेन काला सागर बंदरगाह के माध्यम से ही बाकी दुनिया को आवश्यक अनाज निर्यात करता रहा है।

Recommended Video

    russia ukraine news: क्रीमिया ब्रिज हमले से भड़के रूस ने यूक्रेन पर बरपाया कहर

    यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि हमले से पता चलता है कि रूस दुनिया भर के लाखों लोगों के जीवन को खतरे में डालने के लिए तैयार है, जिन्हें यूक्रेनी अनाज निर्यात की जरूरत है।

    इस बीच रूस ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इसे सोमवार को क्रीमिया पुल हुए हमले का जवाब बताया है। रसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने ओडेसा में स्थित यूक्रेनी नौसेना के मुख्यालय और यूक्रेन के काला सागर तट के पास मायकोलाइव बंदरगाह पर हमला किया।

    आपको बता दें कि क्रीमिया प्रायद्वीप को रूस से जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर सोमवार को हमला हुआ था। सोमवार सुबह इस ब्रिज एक कार में हुए धमाके में दो लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि कीव के अधिकारियों ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी।

    लेकिन यूक्रेनी मीडिया ने यूक्रेनी सुरक्षा सेवाओं के हवाले से बताया कि उन्होंने पुल पर हमला करने के लिए नौसैनिक ड्रोन का इस्तेमाल किया था। इसके बाद व्लादिमीर पुतिन ने हमले की निंदा की और यूक्रेन इस कार्य को आतंकवादी हमला माना। इससे पहले अक्टूबर में भी यूक्रेन ने क्रीमिय पुल पर हमला किया था और उसे बहुत नुकसान पहुंचाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+