4 बच्चों की 'बिन ब्याही मां' जैरी से चौथी शादी करेंगे 84 साल के मीडिया किंग रूपर्ट मर्डोक
लंदन। मीडिया मुगल कहे जाने वाले रूपर्ट मर्डोक के घर शहनाई बजने वाली है। जी हां 84 साल के मर्डोक 59 साल की सुपर मॉडल और 4 बच्चों की 'बिन ब्याही मां' जैरी हॉल से शादी करने जा रहे हैं। ये उनकी चौथी शादी है। मर्डोक की पिछली तीन शादियों से 6 बच्चे हैं।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात
जैरी और रूपर्ट का रिलेशन पहली बार अक्टूबर में सामने आया था। तब वे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच रग्बी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने गए थे। द टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में मर्डोक की बहन ने कराई थी। सोमवार को गोल्डेन ग्लोब्स अवॉर्ड सेरेमनी में भी दोनों देखे गए थे।
85 हजार करोड़ के मालिक हैं रूपर्ट मर्डोक
1931 में ऑस्ट्रेलिया में जन्मे मर्डोक फिलहाल अमेरिका के सिटिजन हैं। फिलहाल, मर्डोक 85 हजार करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। 2013 में वेंडी डेंग के साथ उनकी तीसरी शादी टूटी थी। 1952 में वे पिता से मिली कंपनी ऑस्ट्रेलिया न्यूज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बने। मर्डोक ग्लोबल मीडिया कंपनी न्यूज कॉरपोरेशन के फाउंडर, चेयरमैन और सीईओ हैं। न्यूज कॉरपोरेशन को दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मीडिया कंपनी कहा जाता है।
1950 और 60 के दशक में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की कई मीडिया कंपनियों को खरीदा। 1969 में उन्होंने यूके में बिजनेस फैलाया। 1974 में मर्डोक ने अमेरिका का रुख किया। न्यूज कॉरपोरेशन के पास 20th सेन्चुरी फॉक्स, द वॉल स्ट्रीट जर्नल और हार्परकॉलिंस जैसी बड़ी कंपनियां हैं। 2000 तक मर्डोक 50 देशों में 800 कंपनियों के मालिक बन चुके थे। 2011 में उन पर फोन टेप कराने के आरोप भी लगे थे। अमेरिकी और ब्रिटिश इंटेलिजेंस एजेंसियां उन पर लगे करप्शन के आरोपों की जांच कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications