50 साल दुल्हे ने 20 साल पुरानी फोटो दिखाकर रचाया विवाह

लखनऊ। आपने कई ऐसे मामले सुने होंगे जहां शादी के मंडप में दुल्हन बदल गयी। लेकिन यूपी की राजधानी में ऐसा मामला सामने आया है जहां दुल्हे ने अपनी 20 साल पुरानी तस्वीर दिखाकर युवती से विवाह कर लिया।

marriage

दरअसल भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अली मुर्तजा की लखनऊ के आईटी कालेज में पढ़ने वाली पूर्व छात्रा से तय हुई। लेकिन अली मुर्तजा की जो तस्वीर लड़की को दिखायी गयी वह उसकी 20 वर्ष पुरानी तस्वीर थी।

यही नहीं युवती का धोखे से विवाह भी हो गया और उसे अबू धाबी स्थित अली मुर्तजा के घर विदा कर दिया गया। लेकिन जब इस बात का युवती ने विरोध किया तो उसके साथ यातनाओं का दौर शुरु हो गया।

पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे बिजली का करंट देते हैं। यही नहीं उसे धमकी दी जाती रही और घर में एडजस्ट करने को कहा जाने लगा और खाना भी दिया जाना बंद कर दिया गया।

यही नहीं बाद में युवती के घर वालों को पता चला कि मुर्तजा का विवाह पहले ही हो चुका था। इन सब के बीच लड़की के घर वाले अपनी बेटी को वापस लाने के लिए अधिकारियों सहित कई संस्थाओं के चक्कर लगा रहे हैं।

युवती का विवाह 10 अप्रैल 2014 को हुआ था। वह लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके की रहने वाली थी। पीड़ित परिवार ने मदद के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की साथ ही राज्य महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग, सीएम कार्यालय, विदेश मंत्रालय, भारतीय, अमेरिकी व यूएई दूतावासों से भी शिकायत की लेकिन अभी तक इसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+