अब रोमानिया की वजह से पुतिन और ओबामा के बीच तनातनी
मॉस्को। एक बार फिर से अमेरिका और रूस के बीच तनाव के हालात हैं और इस बार वजह सीरिया या आईएसआईएस नहीं बल्कि रोमानिया है। दरअसल रोमानिया में अमेरिका अपना एक मिसाइल डिफेंस स्टेशन स्थापित करने की तैयारी में है। इस वजह से दोनों देशों के बीच नए सिरे से तनाव पैदा हो गया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रोमानिया में इस स्टेशन को कायम करने को लेकर बढ़ते विवाद पर नया बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रूस 'उभरते खतरों को बेअसर' करेगा।
पुतिन का मानना है कि इस मिसाइल स्टेशन का मकसद रूस की परमाणु शक्ति को कमजोर करना है लेकिन रूस भी रक्षा क्षेत्र में अपना खर्च को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी रूस की बढ़ती आक्रामक सैन्य गतिविधि पर चिंता जताई है। वहीं नाटो का कहना है कि इस स्टेशन का लक्ष्य मध्य पूर्व की तरफ़ से होने वाले संभावित खतरों को रोकना है।
आपको बता दें कि गुरुवार को अमेरिका ने दक्षिणी रोमानिया के देवेसेलु में 80 करोड़ डॉलर की एक मिसाइल शील्ड एक्टिवेट की है। गौरतलब है कि पश्चिमी देशों और रूस के संबंधों में खटास उस समय से आई है जब मॉस्को ने इंटरनेशनल लेवल पर अवैध माने गए जनमत संग्रह के बाद यूक्रेन के क्रीमिया को 2014 में अपने कब्जे में कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications