Video: कार बनाने वाली कंपनी ने बनाया दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट, जानिए टॉप स्पीड
लंदन, 23 नवंबर। क्लाइमेट चेंज और बढ़ते प्रदूषण से निजात पाने के लिए अब वाहन निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। इसकी संभावना बहुत अधिक है कि आने वाले 10 सालों में इंधन से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन नजर आएंगे। इस रेस में दुनिया की लग्जरी कार निर्माता कंपनी रॉल्स रॉयस ने अब नई ऊंचाइयों को छुआ है। रॉल्स रॉयस का दावा है कि उसने दुनिया की सबसे तेज उड़ने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाया है, जिसने प्रति घंटा 623 किमी प्रतिघंटा की टॉप स्पीड को टच किया।

दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट
दरअसल, रॉल्स रॉयस ने इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट 'स्पिरिट ऑफ इनोवेशन' की टेस्टिंग की और इसे दुनिया का सबसे तेज उड़ान भरने वाला ऑल-इलेक्ट्रिक व्हीकल घोषित किया है। इस एयरक्राफ्ट की अधिकतम स्पीड 3 किलोमीटर से अधिक 623 किसी प्रति घंटा बताई जा रही है। इससे पहले सबसे तेज उड़ने वाले इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट का खिताब सीमेंस ई-एयरक्राफ्ट के एक्स्ट्रा 330 एलई एरोबैटिक एयरक्राफ्ट के नाम था।

सबसे तेज एयरक्राफ्ट का रिकॉर्ड तोड़ा
एक्स्ट्रा 330 एलई ने हवा में 213.04 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार प्राप्त की थी। हालांकि यह रिकॉर्ड अब रॉल्स रॉयस के 'स्पिरिट ऑफ इनोवेशन' एयरक्राफ्ट ने तोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के बॉस्कोम्बे डाउन एक्सपेरिमेंटल एयरक्राफ्ट टेस्टिंग साइट पर 'स्पिरिट ऑफ इनोवेशन' का टेस्ट किया गया जहां, एयरक्राफ्ट ने 15 किलोमीटर से अधिक 623 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को टच किया।

623 किमी प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार
इतना ही नहीं रॉल्स रॉयस इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट ने सबसे कम समय में 3 किलोमीटर की ऊंचाई पर पहुंचने का रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। इससे 'स्पिरिट ऑफ इनोवेशन' एयरक्राफ्ट के पिकअप का अंदाजा लगाया जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान एयरक्राफ्ट की मैक्सिमम स्पीड सबसे अधिक 623 किलोमीटर प्रति घंटा रही। अपनी इस रफ्तार की वजह से 'स्पिरिट ऑफ इनोवेशन' एयरक्राफ्ट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

ऐसा क्या खास है इस एयरक्राफ्ट में
अब 'स्पिरिट ऑफ इनोवेशन' दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला इलेक्ट्रिक एयरक्राफ्ट बन गया है। रॉल्स रॉयस के लिए खुशी की बात है कि उसके एयरक्राफ्ट द्वारा बनाए गए वर्ल्ड रिकॉर्ड को FAI ने भी वेरिफाइ कर दिया है। एयरक्राफ्ट के मैकेनिज्म की बात करें तो इसमें 400kW के इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है, इतने पावरफुल मोटर के चलते यह 500 हॉर्स पावर की से अधिक पावर जनरेट करता है।

पायलट ने क्या कहा?
इस वजह से 'स्पिरिट ऑफ इनोवेशन' एक बेहतर बैटरी पैक बन सका है। रिपोर्ट के मुताबिक एयरक्राफ्ट का ट्रायल पायलट और रोल्स-रॉयस के फ्लाईट ऑपरेशन्स के डायरेक्टर फिल ओ'डेल ने किया। दुनिया का सबसे तेज इलेक्ट्रिक व्हीकल का रिकॉर्ड बनाने के बाद उन्होंने कहा, ऑल-इलेक्ट्रिक फ्लाइट का विश्व रिकॉर्ड तोड़ना एक खास मौका है, यह मेरे करियर और पूरी टीम के लिए एक बेहतरीन उपलब्धि है।
यह भी पढ़ें: Viral Video: देवदूत बनकर आया इंसान, बेहोश ड्राइवर की जान बचाने के लिए अपनी कार कर दी कुर्बान












Click it and Unblock the Notifications