Bermuda Triangle Mystery: खुल गया बरमूडा ट्रायंगल का 3 करोड़ साल पुराना सीक्रेट, वैज्ञानिकों पता लगाई असली वजह

Bermuda Triangle Secret: फ्लोरिडा, प्यूर्टो रिको और बरमूडा के बीच स्थित Bermuda Triangle सदियों से दुनिया भर में रहस्य और रोमांच का विषय रहा है। यहां से जहाजों और विमानों के अचानक गायब होने की अनगिनत कहानियां साइंटिस्ट और आम लोगों दोनों को लंबे समय से हैरान करती रही हैं। हालांकि अब साइंटिस्ट ने बरमूडा द्वीप के ठीक नीचे एक ऐसी अनोखी चीज खोज निकाली है, जो पृथ्वी पर अब तक कहीं और कभी नहीं देखी गई।

बरमूडा के नीचे छिपा मिला अनोखा स्ट्रक्चर

पश्चिमी अटलांटिक महासागर में मौजूद Bermuda अपने गुलाबी रेत वाले बीच और नीले पानी के लिए जाना जाता है। लेकिन अब अमेरिकी साइंटिस्ट ने इस ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र के नीचे छिपे एक बड़े जियोल़ॉजिस्ट सीक्रेट से पर्दा उठाया है। Carnegie Science के भूकंपविज्ञानी William Frazer और Yale University के Jeffrey Park की मेंटरशिप में हुए रिसर्च में पता चला कि बरमूडा को सहारा देने वाली संरचना पृथ्वी पर कहीं और नहीं मिली है।

3 करोड़ साल बाद भी क्यों नहीं डूबा बरमूडा?

इस रिसर्च के मुताबिक, यही अनोखी संरचना बताती है कि बरमूडा द्वीप अटलांटिक महासागर के ऊपर अब तक क्यों उठा हुआ है, जबकि इसके ज्वालामुखी 30 मिलियन यानी करीब 3 करोड़ साल से शांत पड़े हैं। आमतौर पर ज्यादातर ज्वालामुखीय द्वीप mantle plume के ऊपर बनते हैं। यह पृथ्वी के भीतर से ऊपर उठने वाला गर्म पदार्थ होता है। जब यह गर्म चट्टान ऊपर आती है, तो समुद्र तल पर उभार बनता है, जिसे “swell” कहा जाता है।

Paper Leak: भारत में NEET के बाद Pakistan में लीक हुआ इंटरनेशनल एग्जाम का पेपर, दोनों जगह 'आरोपी' एक ही निकला!
Paper Leak: भारत में NEET के बाद Pakistan में लीक हुआ इंटरनेशनल एग्जाम का पेपर, दोनों जगह 'आरोपी' एक ही निकला!

बाकी द्वीप नीचे धंस जाते हैं, लेकिन बरमूडा नहीं

समय बीतने के साथ tectonic plates उस plume से दूर खिसक जाती हैं। इससे ज्वालामुखीय गतिविधि खत्म हो जाती है और समुद्र तल का उभार धीरे-धीरे नीचे धंसने लगता है।लेकिन Bermuda के साथ ऐसा नहीं हुआ। आज भी यह द्वीप आसपास के समुद्र तल से करीब 1,600 फीट ऊपर मौजूद है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इसके नीचे किसी active mantle plume का कोई सबूत भी नहीं मिला।

साइंटिस्ट के सामने था सबसे बड़ा सवाल

कई दशकों से साइंटिस्ट यही समझने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर बिना किसी गर्मी के स्रोत या नीचे से उठाव के Bermuda अभी तक ऊपर कैसे टिका हुआ है। इस रहस्य को सुलझाने के लिए साइंटिस्ट ने दुनिया भर में आने वाले बड़े भूकंपों से पैदा हुई seismic waves यानी भूकंपी वाली तरंगों का इस्तेमाल किया। ये तरंगें पृथ्वी के अंदर से गुजरते समय अलग-अलग डेंसिटी वाली चट्टानों के हिसाब से धीमी या तेज हो जाती हैं।

भूकंप की तरंगों ने खोल दिया राज

साइंटिस्ट ने Bermuda में मौजूद एक seismic station की रिकॉर्डिंग का एनालिसिस किया। इससे उन्हें द्वीप के नीचे करीब 20 मील गहराई तक पृथ्वी की अंदरूनी तस्वीर समझने में मदद मिली। रिसर्च के दौरान साइंटिस्ट को समुद्री परत के ठीक नीचे 12 मील से ज्यादा मोटी चट्टानों की एक परत मिली। यह परत आसपास के mantle की तुलना में कम घनी थी, जिसकी वजह से यह ज्यादा buoyant यानी हल्की और तैरने वाली बन गई।

समुद्र के नीचे मौजूद है पत्थरों का बेड़ा

साइंटिस्ट के मुताबिक यह हल्की चट्टान एक Raft यानी बेड़े की तरह काम कर रही है। यही वजह है कि Bermuda और उसके आसपास का समुद्र तल ऊपर टिका हुआ है। यह किसी mantle plume की वजह से नहीं, बल्कि इस हल्की परत की वजह से संभव हो रहा है। साइंटिस्ट इस प्रोसेस को Underplating कहते हैं।

लाखों साल पहले बने थे ये हालात

रिसर्चर्स का मानना है कि यह underplating उस समय बनी थी जब लाखों साल पहले Bermuda के नीचे ज्वालामुखीय गतिविधियां चल रही थीं। उनके अनुसार carbon-rich molten mantle rock यानी कार्बन से भरपूर पिघली हुई चट्टान समुद्री परत के नीचे जाकर फंस गई और बाद में वहीं जमकर ठोस बन गई। संभावना जताई जा रही है कि यह सामग्री सैकड़ों मिलियन साल पहले सुपरकॉन्टिनेंट Pangaea के निर्माण के समय पृथ्वी की गहराई से निकली थी।

साइंटिस्ट को मिला नया भूसाइंटिस्ट सुराग

इस अध्ययन ने seismic imaging और पृथ्वी के ऐसे इलाकों की जांच के महत्व को फिर साबित किया है जहां अभी तक कोई नहीं पहुंच सका है। William Frazer के मुताबिक, “Bermuda अध्ययन के लिए बेहद रोमांचक जगह है क्योंकि इसकी कई जियो-साइंटिस्ट विशेषताएं mantle plume मॉडल में फिट नहीं बैठतीं।”

पृथ्वी के अंदर अब भी छिपे हैं कई रहस्य

Frazer ने आगे बताया, “हम यहां मोटी underplating देखते हैं, जो आमतौर पर ज्यादातर mantle plumes में नहीं मिलती। हाल के geochemical observations के साथ मिलाकर देखें तो यह संकेत मिलता है कि पृथ्वी के mantle में ऐसी दूसरी convection processes भी मौजूद हैं, जिन्हें हम अभी पूरी तरह नहीं समझ पाए हैं।”

OI Explained: अगर ट्रंप हारे मिड टर्म इलेक्शन तो जाएगी कुर्सी? कितनी संभावना और क्या कहता है अमेरिकी संविधान?
OI Explained: अगर ट्रंप हारे मिड टर्म इलेक्शन तो जाएगी कुर्सी? कितनी संभावना और क्या कहता है अमेरिकी संविधान?

अब दुनिया के दूसरे द्वीपों पर होगी खोज

अब साइंटिस्ट दुनिया के दूसरे द्वीपों के नीचे भी इसी तरह की संरचनाओं की तलाश कर रहे हैं। Frazer और उनकी टीम यह जानना चाहती है कि क्या Bermuda सच में पूरी तरह अनोखा है या फिर यह किसी बड़े और अब तक अनदेखे भूसाइंटिस्ट पैटर्न का हिस्सा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+