IPL फिक्सिंग के 13 साल बाद कैसा है खिलाड़ियों का हाल, कोई बना एक्टर तो कोई यूट्यूब पर काट रहा गदर!

IPL Spot-fixing News: आज से ठीक 13 साल पहले यानी 16 मई 2013 को दिल्ली पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ी एस. श्रीसंत, अजीत चंडीला और अंकित चव्हाण को स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। आईपीएल सीजन-6 में हुए इस खुलासे ने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया था। इस घटना के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने तीनों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।

13 साल पहले हुई थी स्पॉट फिक्सिंग (IPL Spot-fixing News)

आज 13 साल बाद अदालती लड़ाइयों और प्रतिबंधों की अवधि झेलने के बाद इन तीनों पूर्व क्रिकेटर्स की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। आइए जानते हैं कि आज ये खिलाड़ी किस हाल में हैं और क्या कर रहे हैं। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत इस विवाद का सबसे बड़ा चेहरा थे। साल 2019 में सुप्रीम कोर्ट ने उन पर लगा लाइफ बैन हटा दिया था।

IPL 2026 1

बदल गई एस. श्रीसंत की जिंदगी

बैन के दौरान श्रीसंत ने मनोरंजन जगत का रुख किया। वे बिग बॉस और झलक दिखला जा जैसे बड़े रियलिटी शोज में नजर आए। इसके अलावा उन्होंने हिंदी और मलयालम फिल्मों में अभिनय भी किया। बैन खत्म होने के बाद साल 2020 में उन्होंने केरल के लिए घरेलू क्रिकेट खेला, हालांकि वे आईपीएल में वापसी नहीं कर सके। साल 2026 में श्रीसंत एक क्रिकेट एक्सपर्ट, कमेंटेटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में काम कर रहे हैं।

अंकित चव्हाण बने क्रिकेट कोच

मुंबई के पूर्व ऑलराउंडर अंकित चव्हाण ने प्रतिबंध से राहत मिलने के बाद क्रिकेट के मैदान पर लौटने के लिए एक अलग रास्ता चुना। चव्हाण ने अपने क्रिकेट ज्ञान का इस्तेमाल युवाओं को संवारने में करने का फैसला किया। चव्हाण वर्तमान में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की अंडर-14 टीम के हेड कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे जूनियर स्तर पर बच्चों को खेल की बारीकियां और बेसिक्स सिखाकर अपनी नई पारी खेल रहे हैं।

अजीत चंडीला का ऐसा रहा है सफर

हरियाणा के पूर्व ऑफ-स्पिनर अजीत चंडीला का प्रतिबंध साल 2023 में कम करके 7 साल का कर दिया गया था। जिसके बाद उनका बैन आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया। चंडीला इस समय एक क्रिकेट मेंटॉर और कोच के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वे डिजिटल दुनिया में भी एक्टिव हैं। वे यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अलग-अलग पॉडकास्ट के जरिए बतौर कंटेंट क्रिएटर अपनी क्रिकेट सफर, संघर्षों और जीवन के अनुभवों को फैंस के साथ शेयर करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+