अब बेडरूम तक पहुंचने वाला है रोबोट, क्या इंसान से बेहतर प्यार दे पाएगा?
लंदन। मशीनों ने इंसान के बहुत से काम आसान कर दिए हैं। अब अगली बारी है आपके बेडरूम की। विशेषज्ञों का मानना है कि 2050 तक सेक्स के मामले में भी रोबोट इंसान से आगे निकल जाएगा, लेकिन यह एक चेतावनी के साथ दुनिया के सामने आएगा।

अमेरिका के किर्कवुड कॉलेज के जोयल स्नेल का कहना है कि रोबोटिक सेक्स आदत (एडिक्शन) बन सकता है। उन्होंने कहा कि मशीनों का प्यार इंसानों से कई मामलों में खास होगा, जो एक रोबोट को बेहतर लवर बनाता है। ये रोबोट इंसानों की हर इच्छा को पूरा करेंगे। उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि रोबोटिक सेक्स इंसानी सेक्स से अधिक बेहतर होगा।
स्नेल ने कहा कि ये रोबोट हमेशा आपको लिए उपलब्ध रहेंगे और कभी भी 'ना' नहीं कहेंगे, जिससे संतुष्टि पाई जा सकेगी। उनका कहना है कि रोबोटिक सेक्स के बाद इंसान को इसकी लत भी लग सकती है।
ब्रिटेन के एक सेक्स थेरेपिस्ट ने कहा है कि रोबोटिक सेक्स की तरफ मुड़ना सेक्स लाइफ के लिए अच्छा होगा। सेक्स थेरेपिस्ट गुरप्रीत सिंह का कहना है कि हम कौन होते हैं इस बात का फैसला करने वाले कि कौन रोबोट के साथ सेक्स करना चाहता है और कौन नहीं? रोबोट के साथ सेक्स करना वैसा ही अनुभव होगा, जैसा कोई सेक्स ट्वाय का इस्तेमाल करते हैं।
वे कहते हैं कि अगर दोनों पार्टनर को यह पसंद है तो मुझे नहीं लगता इसमें कुछ गलत है। हालांकि, गुरप्रीत सिंह ने भी इसकी लत लग जाने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि इससे सेक्स इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव आएगा। रोबोटिक सेक्स आ जाने के बाद सेक्स स्लेवरी और ट्रैफिकिंग पर रोक लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications