दीये की रोशनी से जगमग हुआ लंदन का प्रधानमंत्री आवास, पीएम ऋषि सुनक ने अक्षता मूर्ति के साथ मनाई दिवाली
दीपावली से 2 दिन पहले ही ब्रिटेन में पीएम आवास यानी कि डाउनिंग स्ट्रीट दीये की रोशनी से जगमगा उठा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अपने आवास पर शानदार दिवाली का आयोजन किया है।
इस दौरान उन्होंने भारतीय परंपरा के अनुसार दिवाली जलाई। इस जश्न के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में हिंदू परिवार भी मौजूद रहे। इस अवसर पर ऋषि सुनक ने ब्रिटेन और दुनियाभर में हिंदू समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पीएम सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति और कई विशेष मेहमान भी शामिल हुए।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री की ओर से एक्स पर लिखा गया, 'आज रात प्रधानमंत्री ऋषि सनक ने अंधेरे पर प्रकाश की विजय का उत्सव दिवाली से पहले डाउनिंग स्ट्रीट में हिंदू समुदाय के मेहमानों का स्वागत किया। ब्रिटेन और दुनियाभर के लोगों को शुभ दिवाली!'
यूके के पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति द्वारा दीये जलाने की तस्वीरें यूके प्राइम मिनिस्टर के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर की गई हैं।
आपको बता दें कि ऋषि सुनक भारतीय मूल के हैं और वह हिंदू हैं। कई बार ब्रिटेन के पीएम सुनक कह चुके हैं कि उन्हें अपने हिंदू होने पर गर्व है और वह सभी भारतीय त्यौहार को मनाते हैं। इस बार उन्होंने दिवाली मनाई है।
उन्होंने यह भी कहा था कि मैं एक गौरवांवित हिंदू हूं। इसी तरह मेरा पालन-पोषण हुआ है। मैं ऐसा ही हूं। हमने अभी रक्षा बंधन मनाया। मेरी बहनों ने मुझे राखियां भेजी थी।
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी हालिया भारत यात्रा के दौरान सुनक दंपती ने दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना भी की थी।
आपको बता दें कि इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। यह अंधेरे पर प्रकाश की आध्यात्मिक जीत का प्रतीक है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications