तो क्या ऋषि सुनक का करियर 'स्विमिंग पूल' ले डूबेगा! जानें पूरा मामला
नॉर्थ यॉर्कशायर के रिचमंड में बिजली की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। वहीं, ब्रिटेन में गैस कंपनी सेंट्रिका ने दामों में 5 फीसदी का इजाफा कर दिया है। दूसरी तरफ ऋषि सुनक स्विमिंग पूल बनवा रहे हैं।
लंदन, 3 अगस्त : प्रधानमंत्री पद की रेस में लिज ट्रस को कड़ी टक्कर दे रहें भारतवंशी ऋषि सुनक ब्रिटिश के सबसे अमीर सांसदों में गिने जाते हैं। उनकी अमीरी की चर्चे होते ही रहते हैं। हालांकि, वे इस बार स्विमिंग पूल को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सुनक का ये स्विमिंग पूल काफी महंगा बताया जा रहा है (Rishi Sunak spends thousands building a private pool as energy bills bite)।

सुनक के स्विमिंग पूल को लेकर विवाद
खबर के मुताबिक, ऋषि सुनक अपने घर पर जिस प्राइवेट पूल को बना रहे हैं, उसको लेकर विवाद पैदा हो गया है। ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक,ऋषि अपने नॉर्थ यॉर्कशायर स्थित घर पर एक निजी स्विमिंग पूल का निर्माण करवा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इस पूल के निर्माण में हजारों पाउंड का खर्चा आ रहा है। खबरों की माने तो ब्रिटेन के इस इलाके में मंहगी हो रही बिजली की वजह से स्विमिंग पूल से दूर होते जा रहे हैं, वहीं पीएम पद के उम्मीदवार इस भरी महंगाई में निजी पूल का निर्माण करा रहे हैं।

बिजली की कीमतों के कारण स्विमिंग पूल बंद हो रहे हैं
बता दें कि,करोड़पति और कंजर्वेटिव पार्टी से पीएम पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक का अपना एक महंगा घर है, जिसकी कीमत 1.5 मिलियन पाउंड है। इलाके में महंगी हो रही बिजली के कारण स्विमिंग पूल में नहाने के शौकीन पूल कल्चर से हाथ धोते जा रहे हैं, वहीं लोग बताते हैं कि, ऋषि को साल के 13 हजार पाउंड खर्च करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है।

पूल की खासियत जानें
ब्रिटिश मीडिया मिरर के मुताबिक, ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता नारायण मूर्ति ने 2015 में नॉर्थ यॉर्कशायर के पास संपत्ति खरीदी थी। सुनक और उनकी पत्नी इस बिल्डिंग में एक जिम और 12x5 का एक स्विमिंग पूल का भी निर्माण करवा रहे हैं। जिसमें 4 शॉवर और एक स्टोरेज भी होगा।

कई स्विमिंग पूल बंद हुए
खबर के मुताबिक, नॉर्थ यॉर्कशायर के रिचमंड में ये पूल का निर्माण किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ यॉर्कशायर के रिचमंड में बिजली की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। वहीं, ब्रिटेन में गैस कंपनी सेंट्रिका ने दामों में 5 फीसदी का इजाफा कर दिया है। रिचमंड पूल के जनरल मैनेजर ऑस्टिन गॉर्डन ने कहा है कि ये बात बहुत ही दुखद है कि ऋषि के संसदीय क्षेत्र में सारे पूल बंद हो चुके हैं तो वो अपने लिए पूल का निर्माण करा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications