इजराइल-ईरान युद्ध में ब्रिटेन की भी एंट्री, पीएम ऋषि सुनक ने ईरानी ड्रोनों को मार गिराने का किया दावा

ईरान और इजराइल के बीच जारी तनाव में ऋषि सुनक ने बड़ा बयान दिया है। ब्रिटिश पीएम ने दावा किया कि उनके फाइटर जेट्स ने कई ईरानी ड्रोनों को मार गिराया है। ये ड्रोन ईरान ने इजराइल पर हमले के दौरान दागे थे। इसके साथ ही सुनक ने दोनों देशों के बीच संघर्ष को बढ़ने से बचने के लिए शांत रहने का आह्वान किया।

सुनक ने ईरानी हमले की निंदा करने के साथ ही कहा कि वे इस पर आगे चर्चा करने के लिए रविवार को G7 नेताओं के साथ शामिल होंगे। डाउनिंग स्ट्रीट में पत्रकारों से बात करते हुए, पीएम सुनक ने कहा कि अगर इजराइल पर ईरान का हमला सफल रहा तो "क्षेत्रीय स्थिरता पर पड़ने वाले असर को कम करके आंकना मुश्किल होगा"।

RAF fighter jets shot down Iranian drones

पीएम सुनक ने ये नहीं बताया कि ब्रिटिश सेना ने कितने ड्रोन मार गिराए। उन्होंने कहा कि हम इजराइल और उसके क्षेत्र की सुरक्षा के पक्ष में हैं, जो निश्चित रूप से घरेलू स्तर पर हमारी सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। अब हमें शांति बनाए रखने की जरूरत है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक आरएएफ यानी कि रॉयल एयर फोर्स द्वारा सीरियाई और इराकी हवाई क्षेत्र में हमलावर ड्रोनों को रोका गया। आरएएफ इस इलाके में पहले से ही इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ ऑपरेशन शेडर मिशन के हिस्से के रूप में काम कर रहा था।

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि इलाके में कितने आरएएफ टाइफून तैनात थे। लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि आरएएफ क्षेत्र में होने वाले हवाई हमले को विफल करने का पूरा प्रयास करेगा।

आपको बता दें कि ईरान ने शनिवार रात इजराइल पर मिसाइलों की बौछार कर दी थी। इजराइल का कहना है कि ईरान, इराक और यमन से उस पर 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें लॉन्च की। उनमें से ज्यादातर को रोक दिया गया है।

हमले के बाद इजराइली सेना भी हाई अलर्ट पर है। ईरान ने इस हमले को 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिश' नाम दिया। ईरान ने कहा कि ये इजराइली हमले का जवाब था। ईरान के इस हमले के बाद नेतन्याहू ने वॉर मीटिंग बुलाई है। इजराइल की वॉर कैबिनेट में इस बात पर चर्चा हो कर रही है कि ईरान के हमले की जवाबी कार्रवाई की जाए या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+