सेक्स लाइफ का राजनीतिक विचारधारा से भी है कनेक्शन

नई दिल्‍ली। क्‍या सेक्‍स लाइफ का राजनीतिक विचारधारा से कोई संबंध होता है। आप मानें या ना मानें लेकिन सर्वे में तो यह साबित हो गया है। जी हां एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि किसी व्‍यक्ति की सेक्‍स लाइफ उसकी विचारधारा से भी प्रभावित होती है।

Right wing people are more happier with their relationship

सर्वे में पाया गया है कि दक्षिणपंथी विचारधारा वाले लोगों की सेक्‍स लाइफ काफी अच्‍छी होती है। वहीं यह भी दावा किया गया है कि लेफ्ट यानी कि वामपंथी विचारधारा से संबंध रखने वाले बेहतर सेक्‍स लाइफ का आनंद नहीं ले पाते।

अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया के मुताबिक यह सर्वे YouGov की तरफ से किया गया है। इस सर्वे में ब्रिटेन, स्‍वीडन, जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क के 19 हजार से ज्‍यादा युवाओं से उनकी विचारधारा और सेक्‍स लाइफ को लेकर सवाल किया गया।

सर्वे में पाया गया कि जिन लोगों का झुकाव दक्षिणपंथ की तरफ है, उनकी सेक्‍स लाइफ अन्‍य किसी भी विचारधारा वाले लोगों के मुकाबले काफी बढ़‍िया है। जैसे-जैसे लोगों का झुकाव वामपंथ की तरफ होता जाता है, उनकी सेक्‍स लाइफ खराब होती जाती है।

दक्षिणपंथी विचारधारा के 73 प्रतिशत लोग हैं सेक्‍स लाइफ से खुश

सर्वे में पाया गया कि ब्रिटेन में दक्षिणपंथी विचारधारा को मानने वाले 73 प्रतिशत लोग अपनी सेक्‍स लाइफ से खुश हैं। वहीं वामपंथी विचारधारा को मानने वालों के मामले में यह प्रतिशत 66 है। हालांकि, फ्रांस के मामले में उलटा पाया गया। यहां वामपंथी विचारधारा वाले लोगों की सेक्‍स लाइफ बेहतर पाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+