पाकिस्तान के साथ काम करने में मजा नहीं आता, भारत से रिश्ते बेहतर- अमेरिका
वॉशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने पाकिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है। टिलरसन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लगातार नाकाम साबित हो रहा है। टिलरसन ने चेतावनी भरे लफ्जों में कहा कि अगर पाकिस्तान हक्कानी नेटवर्क और अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ अपना रवैया नहीं बदलता है तो पाकिस्तान अपनी राजनीतिक नेतृत्व खो देगा। अमेरिकी विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन ने कहा है कि अब पाकिस्तान से डील करने में हमें कोई खुशी नहीं मिलती।

टिलरसन ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई न करने के लिए नाकाम साबित हो रहे पाकिस्तान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस्लामाबाद अब भी अमेरिका का अहम पार्टनर है, लेकिन बीते 10 सालों में पाक के साथ हमारे रिश्तों में दरार आई है। अब रिश्ते तभी पटरी पर लौट सकते हैं जब पाकिस्तान साझा हितों पर काम करे।
उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ उसकी स्थिरता और भविष्य को लेकर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन पाक अभी भी अपनी जमीन पर आतंकियों को पनाह दे रहा है। टिलरसन ने साथ में यह भी कहा कि कि इंडो-पैसिफिक रीजन में मजबूती और मुक्त व्यवस्था लाने के लिए अमेरिका, भारत से रिश्ते बेहतर कर रहा है।
चीन के OBOR प्रोजेक्ट को लेकर भी टिलरसन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट पर अमेरिका की नजर है, लेकिन हम किसी के भी विकास को रोकने की कोशिश नहीं करेंगे।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
US Secretary India Visit: युद्ध के बीच 'ट्रंप के वॉर मिनिस्टर' का अचानक भारत दौरा, किन मुद्दों पर चर्चा -
Texas Refinery Blast: कैसे हुआ अमेरिका की सबसे बड़ी रिफाइनरी में धमाका? ईरान से जंग के बीच फैला पैनिक!- Video -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: ईरान की वो मिसाइलें जिसकी मार ने ट्रंप को कराया सरेंडर! दुबई-कतर, सऊदी में मचाया हाहाकार -
Iran Ceasefire Conditions: 'होर्मुज पर कंट्रोल और मुआवजा’, सीजफायर के लिए ईरान ने रखी 10 शर्तें, फंस गए Trump! -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications