टेस्ला के कर्मचारियों को एलन मस्क का अल्टीमेटम, 'ऑफिस लौटें या...'
एलन मस्क ने टेस्ला कंपना के कर्मचारियों से कहा कि वे सभी ऑफिस ज्वाइन करें। अगर कोई कर्मचारी को उनकी बात पसंद नहीं है तो वे टेस्ला को गुडबॉय कर सकते हैं।
न्यूयॉर्क 01 मई : टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने अपने टेस्ला के कर्मचारियों से जल्द से जल्द ऑफिस ज्वाइन करने को कहा है। उन्होंने कहा कि दूर रहकर कार्य करने को इच्छुक हैं वे सप्ताह में 40 घंटे कार्यालय में काम करें। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि, अगर किसी भी कर्मचारी को उनकी बात पर ऐतराज है तो वे टेस्ला को गुडबॉय कर सकते हैं।


एलन का अल्टीमेटम
एलन मस्क ने ईमेल से इलेक्ट्रिक-कार कर्मचारियों को ऑफिस आने का संदेश दिया। टेस्ला इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने यह संदेश स्पष्ट रूप से एक ईमेल पर इलेक्ट्रिक-कार निर्माता के कार्यकारी कर्मचारियों को भेजा। उन्होंने लिखा- 'अलग रहकर कार्य अब स्वीकार्य नहीं है'। हालांकि, मस्क ने सीधे तौर पर ईमेल की प्रमाणिकता पर कोई टिप्पणी नहीं की।

भारत में फैक्ट्री लगाने से इनकार
बता दें कि, एलन मस्क ने हाल ही में भारत को लेकर भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि टेस्ला को भारत में अपनी कारों की बिक्री की अनुमति मिलने के बाद ही स्थानीय स्तर पर इसकी फैक्ट्री के बारे में कोई फैसला किया जाएगा।

एलन मस्क ने कहा....
एलन मस्क ने भारत में टेस्ला का फैक्ट्री लगाने की संभावना के बारे में ट्विटर पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ''टेस्ला किसी भी ऐसी जगह पर अपनी फैक्ट्री नहीं लगाएगी जहां उसे पहले अपनी कारों की बिक्री एवं सर्विस की अनुमति नहीं दी गई हो।'

क्यों बात नहीं बन पा रही है ?
मस्क का यह बयान इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टेस्ला को भारत में ही बनी कारों की बिक्री की मंजूरी देने की बात कही थी। गडकरी ने अप्रैल में कहा था कि अगर टेस्ला भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कारों के प्रोडेक्शन के लिए तैयार है तो वह यहां पर बिक्री कर सकती है।

इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की मांग
बता दें कि, भारत विदेश में बनी कारों के इम्पोर्ट पर भारी शुल्क लगाता है जिसकी वजह से उनकी कीमत काफी बढ़ जाती है। टेस्ला ने इस इम्पोर्ट ड्यूटी में कटौती की मांग रखी थी। मस्क ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि टेस्ला भारत में अपनी गाड़ियों को बेचना चाहती है लेकिन यहां पर बहुत ज्यादा इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है।












Click it and Unblock the Notifications