अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए बहस में जिंदल विजेता

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों के लिए भारतीय मूल के पहले उम्‍मीदवार और लुसियाना के गर्वनर बॉबी जिंदल धीरे-धीरे अपनी उम्‍मीदवारी को मजबूत बनाते जा रहे हैं।

navin-jindal

रिपब्लिकन उम्‍मीदवारी के लिए आयोजित दूसरे राउंड की बहस में जिंदल संयुक्‍त विजेता बने हैं। बहस के दौरान जिंदल की प्रस्‍तुति के अंदाज को काफी सराहा गया। यह बहस गुरुवार को आयोजित हुई थी।

फॉक्‍स न्‍यूज ने कार्ली फियोरिना और जिंदल को संयुक्‍त विजेता घोषित किया। राष्‍ट्रपति पद के लिए उम्‍मीदवार रहीं मिशेल बैकमन ने भी अपने ट्विटर पेज पर इसकी पुष्टि की। उन्‍होंने लिखा कि जिंदल ने बहस जीत ली है।

बैकमैन ने ट्वीट किया ‘मैंने नई पीढ़ी के साथ जीओपी बहस देखी। उनकी प्रतिक्रिया बॉबी जिंदल के लिए सकारात्मक रही।'

एक स्थानीय अखबार एडवर्टाइजर के अनुसार जिंदल ने बहस के दौरान शानदार और मजबूत प्रस्तुति दी। एक बयान में जिंदल के चुनाव प्रचार प्रबंधक टिम्मी टीपैल ने उनकी जीत की पुष्टि की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+