जब तक आईएसआईएस पर नियंत्रण नहीं तब तक सऊदी अरब से तेल नहीं
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में दावेदारी की दौड़ में आगे चल रहे रिपब्लिकन और अमेरिकी बिजनेस टायकून डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार विदेश नीति पर एक अहम बात कही है।
ट्रंप ने विदेश नीति पर अपना दृष्टिकोण पेश किया है और 'अमेरिका फर्स्ट' की बात कही है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उनकी मंशा कभी भी अमेरिका को दुनिया से अलग करने की नहीं है।

बोले ट्रंप अगर नहीं बना अमेरिका का राष्ट्रपति तो होंगे दंगे
उन्हें इस बात की चिंता है कि अमेरिका के सहयोगी और मित्र देश अमेरिका का फायदा उठा रहे हैं। ट्रंप ने तो यहां तक कहा कि अमेरिका के नॉर्थ अटलांटिंक ट्रीटी यानी नाटो भी आर्थिक नुकसान की तरह है।
ट्रंप के मुताबिक अगर साउथ कोरिया और जापान अमेरिका को ज्यादा पेमेंट नहीं करते हैं तो फिर अमेरिका इन देशों से अपनी सेनाओं को वापस बुला लेगा, अगर वह राष्ट्रपति बने तो।
इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर सऊदी अरब ने आतंकी संगठन आईएसआईएस से लड़ने के लिए अपनी सेना नहीं भेजता है वह बतौर अमेरिकी राष्ट्रपति उससे तेल की खरीद बंद करने पर विचार कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications