जब मोदी ने भेजा गणतंत्र दिवस का इनवाइट तो दंग रह गए थे ओबामा
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत के गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनकर न सिर्फ खुश हैं बल्कि वह काफी उत्साहित भी हैं। व्हाइट हाउस सूत्रों की मानें तो ओबामा इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि वह राजपथ पर भारत की विविधता भरी संस्कृति से रूबरू होने जा रहे हैं। इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने आधिकारिक तौर पर इस बात की जानकारी भी दी है कि जब भारत के पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से इसके लिए ओबामा को इनवाइट भेजा गया तो वह काफी हैरान रह गए थे। ओबामा पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जो इस समारोह का हिस्सा बनने के लिए आ रहे हैं।

ओबामा हुए थे खुश
अमेरिका के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइज बेन रोढस ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी कि अमेरिका और भारत दोनों का ही इतिहास काफी अलग है और काफी जटिल भी है।
ऐसे में जब पीएम मोदी ने ओबामा को गणतंत्र दिवस की परेड का न्यौता ओबामा को भेजा, तो इसने व्हाइट हाउस को हैरान कर दिया था। लेकिन साथ ही इस इनवाइट को पाकर ओबामा काफी खुश थे और खुद को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे।
रोढस के मुताबिक भारत और अमेरिकी लोगों के बीच काफी समानताएं हैं। लेकिन दोनों देशों के जटिल इतिहास की वजह से इस बात की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं थी कि भारत की ओर से अमेरिका के राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस में शिरकत करने के लिए इनवाइट किया जाएगा।
ओबामा ने करार दिया एतिहासिक पल
रोढस की मानें तो उन्हें लगता है कि इस वजह से जब ओबामा ने इस इनवाइट को स्वीकार किया तो एक गर्व का अहसास था। साथ ही ओबामा ने मोदी की ओर से आए इस इनवाइट को दोनों देशों के बीच रिश्तों को नए आयाम पर पहुंचाने वाले मौके के तौर पर भी देखा।
रोढस की ओर से दी गई जानकारी पर अगर यकीन करें तो ओबामा ने अभी तक किसी भी देश के राष्ट्रीय समारोह में भाग नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि यह एक अनोखा समारोह है, इसने भारत और अमेरिका को एतिहासिक पल दिया है और भारत में गणतंत्र दिवस को महत्व दिया है।
मोदी और ओबामा की दोस्ती
मोदी और ओबामा के बीच संबंधों पर बात करते हुए रोड्स ने कहा कि मोदी के चुनाव के बाद पहली बातचीत में उन्होंने कुछ समानताएं देखीं कि कैसे उनके प्रचार अभियानों ने अपने-अपने देशों में राजनीति में प्रचलित तरीकों
को बदल दिया था। इसलिए मुझे लगता है कि इस बातचीत में उन्होंने अपने चुनावी अभियानों के अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान मुझे लगता है कि उनके बीच अच्छी दोस्ती बन गई।












Click it and Unblock the Notifications