पुतिन पर भड़के बाइडेन, बोले- यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता है, विवाद बढ़ने पर व्हाइट हाउस ने दी सफाई
वॉशिंगटन, 27 मार्च। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह विवादों में आ गए हैं। बाइडेन के बयान को लेकर इस कदर विवाद बढ़ा किया व्हाइट हाउस को इसपर सफाई तक देनी पड़ गई। पोलैंड की यात्रा के दौरान बाइडेन ने पुतिन को लेकर कहा कि भगवान के लिए, यह आदमी सत्ता में नहीं रह सकता ह। बाइडेन के इस बयान के बाद व्हाइट हाउस ने सफाई देते हुए कहा कि बाइडेन ने रूस में व्लादिमीर पुतिन की ताकत या फिर रूस में सत्ता परिवर्तन की बात नहीं कर रहे थे, बल्कि वह यह कहना चाह रहे थे कि पुतिन पड़ेसी देशों में अपनी ताकत का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। वह रूस में किसी भी तरह के सत्ता परिवर्तन की बात नहीं कर रहे थे।

बाइडेन के बयान पर सफाई देते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति यह कहना चाहते थे कि पड़ोसी देशों में या क्षेत्र में पुतिन अपनी ताकत का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। वह रूस में पुतिन की ताकत या सत्ता परिवर्तन की बात नहीं कर रहे थे। बाइडेन के आधिकारिक भाषण में वह सत्ता में नहीं रह सकते शामिल नहीं है। बाइडेन ने अपने भाषण में कहा कि रूस में लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है, वह यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को साबित करने के लिए झूढ बोल रहे हैं। नाटो के गठबंधन की आलोचना करने के लिए बाइडेन ने पुतिन की आलोचना की है।
Recommended Video
पुतिन ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद स्थापित नियमबद्ध अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को रूस ने चुनौती दी है, वह एक बार फिर से पुरानी परिस्थितियों को पैदा किया है, हम एक बार फिर से उस दौर में नहीं जा सकते हैं। इसके साथ ही पोलैंड में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रपति बाइडेन ने रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों पर बात की, उन्होंने बताया किस तरह से रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों के जरिए दबाव बनाया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि रूस ने पिछले महीने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications