आस्ट्रेलिया में समलैंगिक विवाह पर जनमत संग्रह

ऑस्ट्रेलिया
Getty Images
ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया में एक सर्वेक्षण में आम लोगों से पूछा जा रहा है कि समलैंगिक विवाह के लिए क्या क़ानून में बदलाव किया जाना चाहिए.

सर्वेक्षण में अपनी राय ज़ाहिर करने के लिए लोग स्वतंत्र हैं और ऐसा करने के लिए कोई बाध्यता नहीं है.

ऑस्ट्रेलिया
Getty Images
ऑस्ट्रेलिया

सर्वेक्षण में 'हां' का विकल्प चुनने के लिए देशभर में रैलियां निकाली जा रही हैं. शनिवार-रविवार को हज़ारों लोगों ने सड़कों पर निकलकर क़ानून में बदलाव के पक्ष में प्रचार किया.

ऑस्ट्रेलिया
Getty Images
ऑस्ट्रेलिया

यहां समलैंगिक विवाह को लेकर काफी पहले से बहस चल रही है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ऐबट समलैंगिक विवाहों के ख़िलाफ़ रहे हैं.

इसके लिए उन्हें काफ़ी विरोध का सामना भी करना पड़ा.

जिन्होंने खुलकर कहा गे हैं, अब बनेंगे प्रधानमंत्री

ऑस्ट्रेलिया
Getty Images
ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, शुक्रवार 13 अक्टूबर तक एक करोड़ नागरिकों ने वैवाहिक कानून सर्वेक्षण में मतदान किया है, जो कुल पंजीकृत मतदाताओं का 67.5% है.

ऑस्ट्रेलिया
Getty Images
ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया को उदारवादी देश माना जाता रहा है, लेकिन साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया ने विवाह अधिनियम 1961 में संशोधन करते हुए समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया था.

समलैंगिक होने को ग़लत क्यों माना जाता है

ऑस्ट्रेलिया
Getty Images
ऑस्ट्रेलिया

20 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया प्रांत ने पुरुष समलैंगिकता को क़ानूनी वैधता प्रदान की थी. तस्मानिया ऐसा करने वाला ऑस्ट्रेलिया का अंतिम राज्य था.

इसके बाद पूरे देश में इस बात पर बहस छिड़ गई और अब सर्वेक्षण के ज़रिए जनमत संग्रह कराया जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+