वैभव सूर्यवंशी ने कमिंस को धोया तो ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के मीडिया की निकली चीखें, क्रिकेट जगत को दी चेतावनी

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जो विस्फोटक पारी खेली, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद न सिर्फ भारतीय बल्कि ऑस्ट्रेलियाई और ब्रिटिश मीडिया भी इस युवा खिलाड़ी की तारीफों के पुल बांध रहा है।

इस मुकाबले में वैभव ने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक पैट कमिंस के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की। उन्होंने कमिंस के एक ही ओवर में तीन छ्क्के जड़कर टीम की जीत की नींव रखी। कमिंस जैसे अनुभवी और विश्व कप विजेता कप्तान के खिलाफ ऐसी निडरता देखना वाकई अद्भुत था। इस पारी ने वैभव को रातोंरात ग्लोबल स्टार बना दिया।

Vaibhav Sooryavanshi

विदेशी मीडिया ने क्या कहा?

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी ने दुनिया भर के खेल पत्रकारों को उनका मुरीद बना दिया है। ऑस्ट्रेलिया के मशहूर अखबार 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' ने वैभव की तारीफ में बड़े शब्द लिखे हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई मीडिया हाउस ने 15 वर्षीय वैभव को एक ऐसा "टीनेज फेनम" (अद्भुत युवा खिलाड़ी) करार दिया, जिसने मैदान पर पैट कमिंस जैसे महान गेंदबाज के परखच्चे उड़ा कर रख दिए।

वहीं ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) के खेल जगत में भी इस भारतीय खिलाड़ी का डंका बज रहा है। ब्रिटेन के प्रमुख स्पोर्ट्स नेटवर्क 'स्काई स्पोर्ट्स' ने वैभव की इस पारी को अविश्वसनीय और लाजवाब बताया है। ब्रिटिश मीडिया ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इतनी कम उम्र में इस युवा खिलाड़ी ने दिग्गज क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। बीबीसी स्पोर्ट' ने वैभव के इस खेल को एक बेहद शानदार और चौंकाने वाला प्रदर्शन कहा है। कुल मिलाकर देखा जाए, तो विदेशी मीडिया ने वैभव सूर्यवंशी को दुनिया का एक नया तूफ़ान बताया है, जिससे आने वाले समय में सबको नुकसान होगा।

गेल ने दिया नया नाम

मैच में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों का सामना करते हुए 97 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 12 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके निकले। हालांकि, वे अपने सबसे तेज शतक से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान ने हैदराबाद को मैच से बाहर कर दिया। क्रिस गेल ने उन्हें 'यूनिवर्स बेबी बॉस' कहा जा रहा है।

कमिंस ने भी की जमकर तारीफ

उनकी इस बेमिसाल पारी के बाद विरोधी कप्तान पैट कमिंस ने भी वैभव की जमकर सराहना की। कमिंस ने माना कि इस 15 साल के लड़के के सामने उनके पास गेंदबाजी के लिए कोई विकल्प नहीं बचा था। सोशल मीडिया से लेकर विदेशी खेल वेबसाइट्स तक, हर जगह केवल इसी 'क्रिकेट के नए तूफान' की चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+